महाभारत के अनुसार, भीम उस समय के सबसे शक्तिशाली योद्धा थे। उनमें कईं हाथियों का बल था। भीम ने अनेक राक्षसों व योद्धाओं का वध किया था। इसलिए भीम से सभी डरते थे।
भीम ने किस योद्धा को सबसे भयानक मौत दी थी, इसके बारे में कम ही लोगों को पता है क्योंकि ये घटना कुरुक्षेत्र में हुए युद्ध से पहले की है, जब पांडव अज्ञातवास में रह रहे थे।
Image credits: pinterest
Hindi
पांडवों ने कहां बिताया अज्ञातवास?
महाभारत के अनुसार, पांडवों ने अपना अज्ञातवास विराट नगर में बिताया था। इस दौरान पांडव और द्रौपदी अपना रूप बदलकर वहां रह रहे थे। कीचक वहां का सेनापति था।
Image credits: wikipedia
Hindi
कीचक हुआ द्रौपदी पर मोहित
कीचक ने जब द्रौपदी को देखा तो उस पर मोहित हो गया और उसे पाने के लिए तरह-तरह के जतन करने लगा। कीचक ने द्रौपदी से दुराचार करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुआ।
Image credits: wikipedia
Hindi
भीम ने लिया द्रौपदी का बदला
भीम ने द्रौपदी के अपमान का बदला लेने के लिए योजना बनाई। द्रौपदी ने कीचक को रात में एकांत में बुलाया। भीम वहां पहले से आ चुके थे। भीम और कीचक में भयानक युद्ध हुआ।
Image credits: Wikimedia Foundation
Hindi
भीम और कीचक में हुआ युद्ध
भीम की तरह कीचक भी महाबलशाली था। दोनों में भयंकर युद्ध हुआ। भीम और कीच का युद्ध काफी देर तक चलता रहा। अंत में भीम ने कीचक का निर्दयता पूर्वक वध कर दिया।
Image credits: wikipedia
Hindi
भीम ने दी भयानक मौत
भीम ने कीचक को ऐसा मारा कि वह मांस का गोला बन गया। भीम ने कीचक के हाथ-पैर और सिर उसी के शरीर में घुसा दिए। महाभारत में इतनी भयानक मृत्यु और किसी की नहीं हुई।