Hindi

Rakhi Gifts: रक्षाबंधन पर बहन को दें राशि अनुसार गिफ्ट, बढ़ेगा गुड लक

Hindi

राखी 30 अगस्त को

30 अगस्त, बुधवार को रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भाई अपनी बहनों उपहार देते हैं। ये उपहार राशि अनुसार हो तो शुभ रहता है। आगे जानिए राशि अनुसार बहन को क्या गिफ्ट दें…
 

Image credits: Getty
Hindi

मेष राशि

इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। अगर आपकी बहन की राशि मेष है तो आप उसे लाल रंग की ड्रेस, चंदन का इत्र या कोई इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं जैसे मोबाइल आदि गिफ्ट में दे सकते हैं।  

 

Image credits: freepik
Hindi

वृषभ राशि

इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। अगर आपकी बहन की राशि वृषभ है तो उसे आप उसे चांदी का कोई आभूषण, लग्जरी कपड़े  या नया व्हीकल गिफ्ट में दे सकते हैं। 

 

Image credits: freepik
Hindi

मिथुन राशि

इस राशि का स्वामी बुध है। अगर आपकी बहन की राशि मिथुन है तो आप उसे हरे रंग की साड़ी या ड्रेस, पन्ना रत्न की अंगूठी, ग्रीन शो-पीस आदि चीजें उपहार में दे सकते हैं। 

Image credits: freepik
Hindi

कर्क राशि

इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि की बहनों को चांदी की ज्वैलरी जैसे अंगूठी, पायजेब आदि चीजें उपहार में दें या उसकी पसंद के कपड़े भी दे सकते हैं। 
 

Image credits: freepik
Hindi

सिंह राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि वाली बहनों को सोने के आभूषण, गोल्डन कलर की ड्रेस, गोल्डन वॉच आप गिफ्ट में दे सकते हैं। इससे इनका गुड लक बढ़ेगा। 
 

Image credits: freepik
Hindi

कन्या राशि

इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि वाली बहनों को आप ग्रीन साड़ी या कोई अन्य ड्रेस, पढ़ने में उपयोग आने वाली चजें, गणेशजी की मूर्ति या फोटो उपहार में दे सकते हैं। 

Image credits: freepik
Hindi

तुला राशि

इस राशि का स्वामी शुक्र है। अगर आपकी बहन की राशि तुला है तो आप उसे मंहगा परफ्यूम, केसर की मिठाई, गोल्डन या सिल्वर कलर की ड्रेस गिफ्ट में दे सकते हैं।
 

Image credits: freepik
Hindi

वृश्चिक राशि

इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि वाली बहनों को मूंगा रत्न से बने आभूषण, तांबे के शो-पीस, मोबाईल या लाल रंग की ड्रेस उपहार में दी जा सकती है।

 

Image credits: freepik
Hindi

धनु राशि

इस राशि का स्वामी गुरु ग्रह है। अगर आपकी बहन की राशि धनु है तो उसे उसे धार्मिक किताबें, पढ़ाई में उपयोग आने वाली चीजें, पीलें रंग कपड़े गिफ्ट में दे सकते हैं।
 

Image credits: freepik
Hindi

मकर राशि

इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि वाली बहनों को लेपटॉप, डार्क कलर की कोई ड्रेस, नीलम रत्न और धातु से बना कोई शो-पीस गिफ्ट में देना शुभ रहेगा।

Image credits: freepik
Hindi

कुंभ राशि

इस राशि पर शनिदेव का ही आधिपत्य है। इस राशि की बहन को आप उसकी पसंद के कपड़े, सैंडिल, ब्रेसलेट, ज्वैलरी, परफ्यूम या व्हीकल आदि उपहार में दे सकते हैं।

 

Image credits: freepik
Hindi

मीन राशि

इस राशि का स्वामी गुरु ग्रह है। इस राशि वाली बहनों पर आप केसरिया मिठाई, पीले वस्त्र, पुखराज रत्न से बने आभूषण या कोई ज्ञानवर्धक किताब गिफ्ट कर सकते हैं।

Image credits: freepik

‘मृत्यु भोज करना चाहिए या नहीं‘ जानें क्या कहा प्रेमानंद महाराज ने?

Rakshabandhan 2023: रक्षाबंधन पर कौन-से 5 काम भूलकर भी न करें?

Rakhi Pe Bhadra Ka Saya:रक्षाबंधन पर ही क्यों बनता है भद्रा का संयोग ?

Rakhi 2023: 2 दिन रहेगी सावन पूर्णिमा, जानें किस दिन मनाएं रक्षाबंधन?