Hindi

क्या प्याज-लहसुन खाना पाप है? जानें प्रेमानंद महाराज से

Hindi

आसानी से कहते हैं अपनी बात

प्रेमानंद महाराज बातों ही बातों में लोगों की कईं समस्याओं का समाधान बता देते हैं। वे अपनी बात इतना सहजता से कहते हैं कि सभी को आसानी से समझ में आ जाती है।

 

Image credits: Getty
Hindi

प्याज खाना सही या गलत?

वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वे प्याज-लहसुन खाने को लेकर लोगों का भ्रम दूर करते दिख रहे हैं। जानें क्या कहा प्रेमानंद महाराज ने…
 

Image credits: Getty
Hindi

प्याज खाना पाप नहीं

वीडियो में प्रेमानंद महाराज बोल रहे हैं कि ‘प्याज-लहसुन खाना कोई पाप नहीं है। ये सिर्फ उन लोगों के लिए निषेध हैं जो भगवद् प्राप्ति के मार्ग पर चल रहा है यानी संत-महात्माओं के लिए।

 

Image credits: facebook
Hindi

गृहस्थ खा सकते हैं प्याज

प्रेमानंद महाराज के अनुसार ‘प्याज-लहसुन कोई अभक्ष्य वस्तु नहीं है। गृहस्थ लोग इसे अपनी इच्छा अनुसार खा सकते हैं। प्याज शराब या मांस की तरह कोई त्याज्य वस्तु नहीं है।’
 

Image credits: facebook
Hindi

किसे नहीं खाना चाहिए?

प्रेमानंद महाराज के अनुसार, जो लोग भगवान के भजन में लगे रहते हैं, उन्हें प्याज-लहसुन नहीं खाना चाहिए। ये तमोगुणी है। इसे खाने में मन में बुरे विचार आते हैं।’
 

Image credits: facebook
Hindi

क्यों न खाएं प्याज?

धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवद् प्राप्ति के मार्ग पर चल रहे लोगों को ऐसी कोई भी चीज नहीं खाना चाहिए जिससे कि मन में तमोगुण का भाव पैदा हो। ये भाव भजन में बाधा उत्प्न्न करता है।
 

Image credits: facebook

क्या जादू-टोने का असर होता है, प्रेमानंद महाराज ने क्या कहा इस बात पर?

19 Sep.-14 Oct. Pitru Paksha: जानें हर दिन श्राद्ध के डेट-टाइम?

शवयात्रा में क्यों फेंकते हैं फूल, मखाने-पैसे? जानें बागेश्वर बाबा से

चाहते हैं पितृ दोष से मुक्ति तो करें पंडित प्रदीप मिश्रा का ये उपाय