श्याम बेनेगल के बारे में वो 10 बातें, जो आप नहीं जानते होंगे
Hindi

श्याम बेनेगल के बारे में वो 10 बातें, जो आप नहीं जानते होंगे

90 साल की उम्र में हो गया देहांत
Hindi

90 साल की उम्र में हो गया देहांत

मशहूर फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल नहीं रहें। 90 साल की उम्र में उनका देहांत हो गया। आइए जानते हैं उनके बारे में 10 खास बातें।

Image credits: Social Media
सिनेमा इंडस्ट्री को दिए ये दिग्गज कलाकार
Hindi

सिनेमा इंडस्ट्री को दिए ये दिग्गज कलाकार

श्याम बेनेगल ने सिनेमा इंडस्ट्री को सिर्फ फिल्में ही नहीं, बल्कि ओम पुरी, शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह, स्मिता पाटिल और अनंत नाग जैसे कई कलाकार भी दिए।
 

Image credits: Getty
गुरुदत्त के कजिन
Hindi

गुरुदत्त के कजिन

शायद ही आपको पता होगा कि श्याम बेनेगल अपने समय के मशहूर एक्टर गुरुदत्त के कजिन थे।

Image credits: Social Media
Hindi

12 साल की उम्र में शूट की पहली मूवी

श्याम बेनेगल ने महज 12 साल की उम्र में पिता के कैमरे से अपनी पहली मूवी शूट की थी। उनके पिता फोटोग्राफर थे। 

Image credits: Getty
Hindi

हैदराबाद में हुआ था जन्म

श्याम सुंदर एक मिडिल क्लास फैमिली में 1934 में जन्मे। पर बड़ा इतिहास रच दिया।

Image credits: Social Media
Hindi

कॉपीराइटर से क्रिएटिव हेड तक

श्याम बेनेगल 1959 में मुंबई पहुंचें। कॉपीराइटर से लेकर क्रिएटिव हेड तक प्रमोट हुए। 

Image credits: Social Media
Hindi

1962 में पहली डॉक्यमेंट्री

श्याम बेनेगल ने अपनी पहली डॉक्यूमेंट्री साल 1962 में बनाई। वह गुजराती भाषा में थी।

Image credits: Social Media
Hindi

पुणे में पढाते भी रहें

श्याम बेनेगल ने पुणे स्थित फिल्म और टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में पढ़ाने का भी काम किया। वह साल 1966 से लेकर 1973 तक यह काम करते रहे।

Image credits: Getty
Hindi

1974 में पहली फीचर फिल्म

पहले एड एजेंसियों के लिए एड फिल्में बनाते थे। 1974 में पहली फीचर फिल्म 'अंकुर' बनाई।  

Image credits: Getty
Hindi

पहली फिल्म को 43 पुरस्कार

श्याम बेनेगल की पहली फिल्म ‘अंकुर’ को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समेत 43 अवार्ड मिले। फिल्म में आंध्र प्रदेश के किसानों का मुद्दा उठाया था।

Image credits: Getty
Hindi

बनाई देश की पहली क्राउड फंडिंग फिल्म

श्याम बेनेगल ने देश की पहली क्राउड फंडिंग फिल्म बनाई। उसमें 5 लाख किसानों का पैसा लगा था। जिन्होंने 2 करोड़ रुपये दान किए थे। 1976 में रिलीज हुई थी।

Image credits: x

सुबह 4 से 6 बजे के बीच उठने के फायदे, जानें प्रेमानंद महाराज से

Mahakumbh 2025: प्रयागराज जाने के लिए बेस्ट ट्रेन ऑप्शन क्या?

Mahakumbh 2025: क्यों खास है प्रयागराज महाकुंभ, जानें 10 खास बातें

कब नहीं मिलेगा बैंक लॉकर से गायब हुआ पैसा? जानें यहां