Hindi

बांग्लादेश के 5 प्रसिद्ध शक्तिपीठ, जाने कितनी जगह होती है दुर्गापूजा?

Hindi

बांग्लादेशी सरकार ने अजान व नमाज के दौरान दुर्गा पूजा रोकने को कहा

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने हिंदूओं से अज़ान से 5 मिनट पहले और नमाज़ के दौरान दुर्गा पूजा रोकने का कहा है। विशेष रूप से उनसे इस दौरान घंटे-घड़ियाल बजाने से मना किया गया है। 

Image credits: Twitter
Hindi

बांग्लादेशी हिंदुओ का मुख्य त्यौहार है नवरात्रि

02 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू होने वाली है, जो बांग्लादेशी हिंदुओं का प्रमुख त्यौहार है। आईए जानते हैं कि बांग्ला देश में कितने दुर्गा पूजा पंडाल बनते हैं और यहां कितने शक्तिपीठ हैं।

Image credits: Twitter
Hindi

इस साल बनेंगे ज्यादा दुर्गा पूजा पंडाल

बांग्लादेश में इस वर्ष 32,666 पूजा पंडाल बनेंगे, जिनमें ढाका साउथ सिटी में 157 और नॉर्थ सिटी कॉरपोरेशन में 88 शामिल हैं। पूजा उत्सव परिषद के अनुसार पिछले वर्ष 33,431 मंडप बने थे।

 

Image credits: Twitter
Hindi

1. श्रीशैल - महालक्ष्मी

बांग्लादेश के सिल्हैट जिले के उत्तर-पूर्व में जैनपुर गांव के पास शैल नामक स्थान पर माता का गला (ग्रीवा) गिरा था। इसकी शक्ति है महालक्ष्मी और भैरव को शम्बरानंद कहते हैं।
 

Image credits: Twitter
Hindi

2. करतोयातट- अपर्णा

बांग्लादेश के शेरपुर बागुरा स्टेशन से 28 किमी दूर भवानीपुर गांव के पार करतोया तट स्थान पर माता की पायल (तल्प) गिरी थी। इसकी शक्ति है अर्पण और भैरव को वामन कहते हैं।

Image credits: Twitter
Hindi

3. यशोर- यशोरेश्वरी

बांग्लादेश के खुलना जिला के ईश्वरीपुर के यशोर स्थान पर माता के हाथ और पैर गिरे (पाणिपद्म) थे। इसकी शक्ति है यशोरेश्वरी और भैरव को चण्ड कहते हैं।

Image credits: Twitter
Hindi

4. चट्टल- भवानी

बांग्लादेश में चटगांव के सीताकुंड स्टेशन के निकट चंद्रनाथ पर्वत शिखर पर छत्राल (चट्टल या चहल) में माता की दायीं भुजा गिरी थी। इसे शक्तिभवानी व भैरव को चंद्रशेखर कहते हैं।

 

Image credits: Twitter
Hindi

5. जयंती- जयंती

बांग्लादेश के सिल्हेट जिले के जयंतीया परगना के भोरभोग गांव कालाजोर के खासी पर्वत पर जयंती मंदिर जहां माता की बायीं जंघा गिरी थी। इसकी शक्ति है जयंती और भैरव को क्रमदीश्वर कहते हैं।

Image credits: Twitter

Amazon 2024 फेस्टिव सेल में 75% तक की छूट, जानें खास ऑफर और लाभ

क्या है PM e-ड्राइव स्कीम? जाने इस नई स्कीम के प्रमुख लाभ और उद्देश्य

PMJAY का बुजुर्गों को कैसे मिलेगा लाभ? जानें ऐसे 9 सवालों के जवाब

मायावती का खुलासा: आखिर क्यों तोड़ा सपा से गठबंधन? जानें पूरी कहानी