राशन कार्ड को आधार से लिंक करने की टाइम लिमिट बढ़ी, जानिए नई डेट
Hindi

राशन कार्ड को आधार से लिंक करने की टाइम लिमिट बढ़ी, जानिए नई डेट

राशन कार्ड से आधार लिंक नहीं हुआ तो बंद हो जाएगा सरकारी राशन
Hindi

राशन कार्ड से आधार लिंक नहीं हुआ तो बंद हो जाएगा सरकारी राशन

Ration-Aadhaar Link: आने वाले समय में किसी भी लाभार्थी को सरकारी राशन तभी मिलेगा, जब उसका आधार उसके राशन कार्ड से लिंक होगा। इसके लिए सरकार ने बाकायदा पूरी गाइडलाइन जारी कर रखी है। 

Image credits: Twitter
आधार को राशन कार्ड से लिंक कराना अनिवार्य
Hindi

आधार को राशन कार्ड से लिंक कराना अनिवार्य

पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (PDS) के तहत अपने आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक कराना अनिवार्य हो गया है। गर्वनमेंट ने राशन कार्ड-आधार लिंक की लास्ट डेट 90 दिनों की लिए बढ़ा दी है। 

Image credits: Twitter
90 दिन के लिए गर्वनमेंट ने बढ़ा दी है लास्ट डेट
Hindi

90 दिन के लिए गर्वनमेंट ने बढ़ा दी है लास्ट डेट

गर्वनमेंट की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक राशन कार्ड-आधार लिंक की लास्ट डेट पहले 30 जून 2024 थी, जिसे अब 30 सितंबर 2024 तक के लिए बढ़ा दिया है। 

 

Image credits: Twitter
Hindi

पहले क्या थी लास्ट डेट?

केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के अनुसार अब 30 सितंबर 2024 तक उपभोक्ता राशन कार्ड को आधार से लिंक करा सकेंगे। पहले लास्ट डेट 30 जून 2024 तय की गई थी।

 

Image credits: Twitter
Hindi

सरकार ने कब से लागू की है ये व्यवस्था?

गर्वनमेंट ने फरवरी 2017 में PDS के तहत लाभ लेने के लिए राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य किया था। हालांकि इसकी टाइम लिमिट अब तक कई बार आगे बढ़ाई जा चुकी है।

Image credits: Twitter
Hindi

जिनके पास आधार नहीं, वो फालो करे ये रूल

नोटिफिकेशन के मुताबिक फिक्स टाइम लिमिट में या तो राशन कार्ड को आधार से लिंक करना होगा। जिन लाभार्थियों के पास आधार नहीं है, उन्हें इसके लिए अप्लाई कर उसका प्रमाण जमा कराना होगा।

 

Image credits: Twitter
Hindi

ज्यादातर उपभोक्ता करवा चुके है लिंक

ज्यादातर PDS उपभोक्ता अपने राशन कार्ड को पहले ही आधार से लिंक करा चुके हैं। एक रिकार्ड के मुताबिक अब तक लगभग 99.8% राशन कार्डों को आधार से जोड़ा जा चुका है।

 

Image credits: Twitter

इस स्कीम में मिल रहा शानदार रिटर्न, PM मोदी भी कर चुके हैं निवेश

कर बैठे ये 5 गलतियां तो नहीं मिलेगा CAR इंश्योरेंस का पैसा

कोई और तो नहीं कर रहा आधार कार्ड का इस्तेमाल? मिनटों में करें पता

Child Labour Day:दुनिया में कहां सबसे ज्यादा बाल मजदूर, जानें नियम