हर भारतीय को जानना चाहिए स्वतंत्रता दिवस से जुड़े ये 10 तथ्य
Hindi

हर भारतीय को जानना चाहिए स्वतंत्रता दिवस से जुड़े ये 10 तथ्य

1857 में पहली क्रांति
Hindi

1857 में पहली क्रांति

भारत में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ पहला बड़ा विरोध 1857 की क्रांति थी। इस क्रांति ने पूरे देश में आज़ादी की भावना को जगाया और देश भर में आजादी के लिए आंदोलन शुरू हो गए।
 

Image credits: Getty
1911 में पहली बार कांग्रेस अधिवेशन में गाया गया राष्ट्रगान
Hindi

1911 में पहली बार कांग्रेस अधिवेशन में गाया गया राष्ट्रगान

स्वतंत्रता दिवस पर ‘जन गण मन’ को राष्ट्रगान के रूप में गाया जाता है। इसे रवींद्रनाथ टैगोर ने लिखा था और पहली बार 1911 में गाया गया था।

Image credits: Getty
राष्ट्रगान के क्या हैं नियम?
Hindi

राष्ट्रगान के क्या हैं नियम?

राष्ट्रगान गाए और बजाए जाते समय सावधान की मुद्रा में खड़े रहना चाहिए। इसे 52 सेकेंड में सही उच्चारण के साथ गाया जाना चाहिए।

Image credits: Getty
Hindi

15 अगस्त 1947 को पहली बार ध्वजारोहण

15 अगस्त 1947 को पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले पर पहली बार भारतीय ध्वज फहराया था। वह भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। तब से अब तक यह परंपरा जारी है। 

Image credits: Getty
Hindi

तिरंगा किसने बनाया?

भारतीय तिरंगे का डिज़ाइन पिंगली वेंकैया ने तैयार किया था। इसे 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा द्वारा आधिकारिक रूप से अपनाया गया।

Image credits: Getty
Hindi

राष्ट्र ध्वज के रंगों का क्या मतलब?

भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का केसरिया रंग साहस का प्रतीक है, श्वेत रंग सत्य और शांति का प्रतीक है, और हरा रंग उर्वरता और वृद्धि का प्रतीक है। अशोक चक्र में 24 तीलियां होती हैं।

Image credits: Getty
Hindi

क्या है हमारा राष्ट्रीय प्रतीक?

26 जनवरी 1950 को अशोक स्तंभ के सिंह को भारत के राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में अपनाया गया। यह वाराणसी स्थित सारनाथ के अशोक स्तंभ से लिया गया।

Image credits: social media
Hindi

स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि

स्वतंत्रता दिवस पर महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी जाती है। उनके त्याग और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान को याद करने का दिन।

Image credits: pexels
Hindi

परेड में शामिल होती है सेना

स्वतंत्रता दिवस का मुख्य आकर्षण लाल किले पर होने वाली परेड है, जिसमें सेना, नौसेना, वायु सेना और विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झांकियां शामिल होती हैं।

Image credits: social media
Hindi

आजादी का जश्न मनाते हैं लोग

स्वतंत्रता दिवस एक राष्ट्रीय अवकाश है। इस दिन सरकारी कार्यालय, स्कूल, निजी संस्थानों में हॉलीडे रहता है। लोग ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए आजादी का जश्न मनाते हैं।

Image credits: Getty

15 अगस्त: क्यों चुना गया भारत की स्वतंत्रता के लिए यह दिन?

Independence Day: 15 अगस्त को ये 5 देश भी मनाते हैं स्वतंत्रता दिवस

हिंडनबर्ग की वजह से अडानी ग्रुप के शेयर 7% गिरे, 10 स्टाक्स का हाल

शेयर मार्केट में हिडनबर्ग रिपोर्ट का असर, देखें टॉप 5 गेनर-लूजर स्टाक