भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को Hindenburg रिपोर्ट के प्रभाव से गिरावट देखने को मिल रही है। जानिए सेंसेक्स और निफ्टी में क्या चल रहा है, कौन से स्टॉक्स में हो रही तेजी या गिरावट।
Image credits: iSTOCK
Hindi
SEBI प्रमुख के खिलाफ आरोपों का दिख रहा असर
ग्लोबल मार्केट्स से मिले-जुले संकेतों के बीच, हिंडनबर्ग रिपोर्ट में SEBI प्रमुख के खिलाफ आरोपों के असर से भारतीय शेयर मार्केट ने गिरावट के साथ शुरुआत की।
Image credits: iSTOCK
Hindi
वीकेंड में आई रिपोर्ट से बाजार में फैली थी चिंता की लहर
वीकेंड पर आई रिपोर्ट ने बाजार में चिंता की लहर पैदा कर दी, हालांकि असर उतना गंभीर नहीं था जितना कि अनुमानित किया गया था।
Image credits: iSTOCK
Hindi
Gift Nifty 44 अंकों की गिरावट के साथ हुई शुरूआत
सुबह के कारोबार में, Gift Nifty 44 अंकों की गिरावट के साथ 24,357 के आसपास कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स 375 अंक गिरकर 79,330 पर खुला, जबकि निफ्टी 47 अंक गिरकर 24,320 पर था।
Image credits: iSTOCK
Hindi
बैंक निफ्टी में भी 72 अंक की गिरावट
बैंक निफ्टी भी 72 अंक की गिरावट के साथ 50,412 पर खुला। हालांकि अदाणी ग्रुप के स्टॉक्स में गिरावट देखी गई, अन्य सेक्टरों में भी मिली-जुली स्थिति बनी हुई है।