Indian Post GDS भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट आज 5 अगस्त है। जानें वैकेंसी, शैक्षणिक योग्यता, एप्लीकेशन फीस और अप्लाई प्रॉसेस के बारे में पूरी जानकारी।
इंडियन पोस्ट आज 5 अगस्त को GDS जुलाई 2024 के पोस्ट पर भर्ती के लिए ऑनलाइन अप्लाई विंडो बंद कर देगा। इच्छुक कैंडिडेट वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर अप्लाइ कर सकते हैं।
ऑफिसियल नोटिफिकेशन के अनुसार GDS ऑनलाइन एंगेजमेंट शेड्यूल जुलाई 2024 (पोस्ट के नंबर: 44228) है। अप्लाई करने की आरंभ डेट: 15 जुलाई 2024 और लास्ट डेट: 05 अगस्त 2024 है।
ग्रामीण डाक सेवक पोस्ट के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट की एज 5 अगस्त, 2024 तक 18 वर्ष से 40 वर्ष होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेटों के लिए ऊपरी एज में छूट मिलेगी।
मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मैथ और अंग्रेजी में 10वीं पास सार्टिफिकेट GDS की सभी एप्रूव्ड कैटेगरी के लिए अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता होगी।
कंप्यूटर नॉलेज , साइकिल चलाना और आजीविका के पर्याप्त साधनों का ज्ञान होना भी GDS में भर्ती के इच्छुक कैंडिडेटों के लिए आवश्यक है।
डाक विभाग की पसंद में नोटिफाईड सभी पोस्ट के लिए एप्लीकेंट द्वारा 100 रुपये फीस देनी होगी। हालांकि महिला, SC/STअप्लीकेंट, PWD अप्लीकेंट्स और ट्रांसवुमेन के लिए फीस में छूट दी गई है।
आफीसियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराएं और अप्लाई प्रॉसेस शुरू करें। फॉर्म भरकर आवश्यक डाक्यूमेंट अपलोड करके फीस पेमेंट करके फार्म सबमिट कर दें।