नीम करोली बाबा: ये विचार बदल देंगे जीवन, नहीं देखने देंगे हार का मुंह
utility-news Jul 17 2024
Author: Rajkumar Upadhyaya Image Credits:Twitter
Hindi
20वीं सदी के महान संत नीम करोली बाबा
नीम करोली बाबा को 20वीं सदी के महान संतों में गिना जाता है। वह देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय हैं।
Image credits: Twitter
Hindi
आज भी याद किए जाते हैं चमत्कार
उनके चमत्कार लोग आज भी याद करते हैं। यदि आप उनके कुछ विचारों को अपने जीवन में फॉलो करते हैं, तो सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
Image credits: Twitter
Hindi
हर किसी से प्रेम
नीम करोली बाबा का मानना था कि यदि दुनिया में लोग हर किसी से प्रेम करें, तो आधे से ज्यादा दुख समाप्त हो जाएंगे।
Image credits: Twitter
Hindi
मत करें घमंड
उनका कहना था कि कभी घमंड नहीं करना चाहिए। अहंकार ही दुखों का कारण बनता है और इसी वजह से अंत में व्यक्ति अकेला पड़कर परेशानियों से घिर जाता है।
Image credits: pinterest
Hindi
ईश्वर पर रखें भरोसा
उनका कहना था कि यदि आप ईश्वर पर भरोसा रखेंगे तो वह भी आपका ध्यान रखेंगे। ईश्वर को पाने की इच्छा रखनी चाहिए न कि छल-कपट रखना चाहिए।
Image credits: pinterest
Hindi
संतों से न करें बुरा व्यवहार
संतों से बुरा व्यवहार न करें। यदि आप उनका सम्मान नहीं कर सकते तो उनका अपमान भी न करें। यदि अपमान करोगे तो दुख और कष्ट सहना पड़ सकता है।
Image credits: pinterest
Hindi
घर से कोई न जाए भूखा
उनका कहना था कि व्यक्ति को देखना चाहिए कि उसके घर से कोई भूखा न जाए। कैपेसिटी के मुताबिक दान देना चाहिए। इन बातों का ध्यान रखने पर ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है।