BCCI का सेक्रेटरी बन सकता है ये शख्स, जानें कितना है पॉवरफुल?
Hindi

BCCI का सेक्रेटरी बन सकता है ये शख्स, जानें कितना है पॉवरफुल?

Hindi

अभी कौन है BCCI सेक्रेटरी?

BCCI के नए सेक्रेटरी के लिए रोहन जेटली का नाम चर्चा में है। जय शाह के ICC चेयरमैन बनने पर रोहन उनकी जगह ले सकते हैं। जानें, रोहन कौन हैं और उनकी दावेदारी के मुख्य कारण क्या हैं।

Image credits: Twitter
Hindi

रोहन जेटली का नाम क्यों चर्चा में है?

रोहन जेटली BCCI के नए सेक्रेटरी पद के लिए प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, अगर जय शाह ICC चेयरमैन बनते हैं, तो रोहन जेटली उनकी जगह ले सकते हैं।

 

 

Image credits: Twitter
Hindi

BCCI के अन्य पदाधिकारियों का अभी कब तक है कार्यकाल?

इस पद के लिए रोहन के नाम पर सभी प्रमुख सदस्यों की सहमति है। वहीं BCCI के अन्य पदाधिकारी जैसे प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी अपने पद पर बने रहेंगे, क्योंकि उनका कार्यकाल अभी एक साल बाकी है।
 

Image credits: Twitter
Hindi

जय शाह का ICC चेयरमैन बनने की संभावना

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म हो रहा है। BCCI के मौजूदा सेक्रेटरी जय शाह का ICC चेयरमैन बनना लगभग तय माना जा रहा है।

Image credits: Twitter
Hindi

जय शाह कब बने थे BCCI सेक्रेटरी

शाह 2019 में पहली बार BCCI के सेक्रेटरी बने थे और 2022 में पुनः चुने गए थे। अगर जय शाह ICC चेयरमैन बनते हैं, तो उन्हें BCCI के सेक्रेटरी पद से इस्तीफा देना होगा।

Image credits: Twitter
Hindi

रोहन जेटली की दावेदारी के प्रमुख कारण BCCI में पारिवारिक पकड़

रोहन BJP के पूर्व नेता और BCCI में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अरुण जेटली के बेटे हैं। अरुण जेटली की BCCI में एक मजबूत पकड़ थी, जिससे रोहन को भी इसमें प्रभावशाली माना जाता है।

 

Image credits: Twitter
Hindi

अनुभवी स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेटर हैं रोहन

रोहन 2 बार DDCA के प्रेसिडेंट रह चुके हैं। उनके नेतृत्व में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम ने 5 वर्ल्डकप मैचों की मेजबानी की है। उनके पास स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेशन का अच्छा अनुभव है।

 

Image credits: Twitter
Hindi

दिल्ली प्रीमियर लीग का सफल आयोजन

रोहन जेटली के नेतृत्व में दिल्ली प्रीमियर लीग का सफल आयोजन हुआ, जिसमें ऋषभ पंत, ईशांत शर्मा, नीतीश राणा, यश धुल, आयुष बडोनी और ललित यादव जैसे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

Image credits: Twitter
Hindi

रोहन जेटली हैं एक वकील और प्रशासक

रोहन जेटली पेशे से वकील और प्रशासक हैं। वे वर्तमान में DDCA के अध्यक्ष हैं। रोहन का जन्म नई दिल्ली में हुआ था और उन्होंने कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से लॉ में LL.M. किया है।

 

Image credits: Twitter
Hindi

दिल्ली हाईकोर्ट में स्थाई अधिवक्ता हैं रोहन जेटली

वे मुख्य रूप से सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं और मार्च 2024 में उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट के लिए केंद्र सरकार के स्थायी वकील के रूप में नियुक्त किया गया था।
 

Image credits: Twitter
Hindi

रोहन जेटली पर लग चुका है गंभीर आरोप


2022 में रोहन जेटली पर एक मॉडल द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे, जिसने IPL के दौरान एक MC की नौकरी के लिए उनसे संपर्क किया था। हालांकि ये आरोप अदालत में साबित नहीं हुए हैं।

 

Image credits: Twitter
Hindi

जय शाह ICC चेयरमैन बनते हैं तो देना पड़ेगा इस्तीफा

अगर जय शाह ICC चेयरमैन बनते हैं, तो उन्हें BCCI सेक्रेटरी का पद छोड़ना होगा। BCCI रूल्स के अनुसार, उनका मौजूदा कार्यकाल 2025 तक है, जिसके बाद उन्हें कूलिंग ऑफ पीरियड में जाना होगा।

 

Image credits: Twitter
Hindi

क्यों बन सकते हैं रोहन जेटली सेक्रेटरी?

रोहन जेटली का नाम BCCI के सेक्रेटरी पद के लिए सामने आना निश्चित रूप से उनके लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है, क्योंकि वो एक अनुभवी व इस क्षेत्र के प्रभावशाली व्यक्ति हैं।

Image credits: Twitter

क्या हैं फिक्स्ड-डोज़ कॉम्बिनेशन दवाएं, क्‍यों नहीं करना चाहिए यूज?

31 अगस्त तक RC और DL में करा लें ये काम, नहीं तो रद्द हो जाएगा लाइसेंस

क्या ब्रह्मांड में है दूसरी दुनिया? ISRO चीफ ने बताई एलियंस की सच्चाई

लेटेस्ट ऑफरः Jio ने लॉन्च किए नए रोमिंग रिचार्ज प्लान, कीमत बस इतनी