बैंक डिपॉजिट में देश के टॉप 5 राज्य कौन? यूपी किस नंबर पर?
utility-news Dec 12 2024
Author: Rajkumar Upadhyaya Image Credits:freepik
Hindi
बैंक डिपॉजिट में यूपी तीसरे नंबर पर
RBI की रिपोर्ट के अनुसार, बैंक डिपॉजिट में महाराष्ट्र ₹46.67 लाख करोड़ के साथ पहले स्थान पर, दिल्ली दूसरे और उत्तर प्रदेश ₹17.45 लाख करोड़ के साथ तीसरे स्थान पर है।
Image credits: social media
Hindi
यूपी की बैंक डिपॉजिट में बड़ा उछाल
यूपी ने कर्नाटक और तमिलनाडु को पीछे छोड़ते हुए ₹17.45 लाख करोड़ के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।
Image credits: freepik
Hindi
सेंट्रल रीजन के बैंकों में कितना पैसा जमा?
सेंट्रल रीजन (यूपी, एमपी, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़) में ₹28.30 लाख करोड़ जमा हैं, जिनमें से 60% से ज्यादा यूपी के बैंकों में हैं।
Image credits: Social media
Hindi
2020 से अब तक की ग्रोथ
साल 2020 में यूपी के बैंकों में ₹11.45 लाख करोड़ जमा थे, जो चार साल में ₹6 लाख करोड़ बढ़कर ₹17.45 लाख करोड़ हो गए।
Image credits: freepik
Hindi
देशभर में जमा में इजाफा
2024 में देशभर के बैंकों में ₹212 लाख करोड़ जमा हुए, जो 2023 की तुलना में ₹25 लाख करोड़ ज्यादा है।
Image credits: freepik
Hindi
यूपी का कमजोर पक्ष: क्रेडिट-डिपॉजिट अनुपात (CDR)
यूपी के डिपॉजिट तो ज्यादा हैं, लेकिन CDR सिर्फ 53% है। आंध्र प्रदेश (158%), तमिलनाडु (117%) जैसे राज्यों से काफी पीछे।
Image credits: Social media
Hindi
बैंक डिपॉजिट में टॉप 5 राज्य
महाराष्ट्र – ₹46.67 लाख करोड़
दिल्ली – ₹18.55 लाख करोड़
उत्तर प्रदेश – ₹17.45 लाख करोड़
कर्नाटक – ₹16.82 लाख करोड़
तमिलनाडु – ₹13.44 लाख करोड़