दुनिया की 10 सबसे फास्ट ट्रेन, जानिए किस देश में
Hindi

दुनिया की 10 सबसे फास्ट ट्रेन, जानिए किस देश में

1. शंघाई मैगलेव - 460 किमी/घंटा (चीन)
Hindi

1. शंघाई मैगलेव - 460 किमी/घंटा (चीन)

शंघाई मैगलेव दुनिया की सबसे तेज़ ट्रेन है जो चीन में चलती है। शंघाई के पुडोंग एयरपोर्ट से लॉन्गयांग तक 30 किमी की दूरी मात्र साढ़े सात मिनट में तय करती है। स्पीड 460 किमी/घंटे। 

Image credits: wiki
2. सीआर400 फुक्सिंग - 350 किमी/घंटा (चीन)
Hindi

2. सीआर400 फुक्सिंग - 350 किमी/घंटा (चीन)

चीन की CR400 Fuxing ट्रेन की अधिकतम गति 350 किमी प्रति घंटा है। हालांकि परीक्षण के दौरान इस ट्रेन ने 420 किमी प्रति घंटे की स्पीड भी हासिल की थी। 

 

Image credits: wiki
3. आईसीई3 - 330 किमी/घंटा (जर्मनी)
Hindi

3. आईसीई3 - 330 किमी/घंटा (जर्मनी)

जर्मनी की इंटरसिटी एक्सप्रेस (ICE) दुनिया की तीसरी सबसे तेज़ ट्रेन है, 330 किमी प्रति घंटे की रफ्तार है। 16 इलेक्ट्रिक मोटर्स हैं, इसे तेज़ गति प्रदान करते हैं।

Image credits: wiki
Hindi

4. टीजीवी - 320 किमी/घंटा (फ्रांस)

फ्रांस की TGV ट्रेन ने हाई-स्पीड ट्रेन टेक्नोलॉजी में एक मानक स्थापित किया है। TGV ने 2007 में एक रिकॉर्ड बनाया था जब इसने 574.8 किमी प्रति घंटे की गति से यात्रा की थी।

Image credits: wiki
Hindi

5. जेआर ईस्ट ई5 - 320 किमी/घंटा (जापान)

जापान ने 1964 में दुनिया को हाई-स्पीड रेलवे की शक्ति से परिचित कराया और आज उसकी शिंकानसेन ट्रेनें 320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती हैं। 

Image credits: wiki
Hindi

6. अल बोराक - 320 किमी/घंटा (मोरक्को)

मोरक्को का अल बोराक अफ्रीका का पहला और एकमात्र हाई-स्पीड रेलवे नेटवर्क है। नवंबर 2018 में शुरू की गई। 320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। 

Image credits: wiki
Hindi

7. एवीई एस-103 - 310 किमी/घंटा (स्पेन)

एवीई एस-103 ट्रेन 310 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से स्पेन के विभिन्न शहरों के बीच चलती है। 2006 में इस ट्रेन ने 404 किमी प्रति घंटे की टेस्ट स्पीड हासिल की थी।

Image credits: wiki
Hindi

8. केटीएक्स - 305 किमी/घंटा (दक्षिण कोरिया)

दक्षिण कोरिया की KTX ट्रेन 305 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है और यह सियोल से बुसान के बीच की दूरी को मात्र दो घंटे 15 मिनट में तय करती है। 

Image credits: wiki
Hindi

9. ट्रेनिटेलिया ईटीआर1000 - 300 किमी/घंटा (इटली)

इटली की ट्रेनिटेलिया ईटीआर1000 ट्रेन 300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है। टेस्टिंग में 394 किमी प्रति घंटे की स्पीड तक पहुंची थी।

Image credits: wiki
Hindi

10. हैरामेन हाई स्पीड रेलवे - 300 किमी/घंटा (सऊदी अरब)

सऊदी अरब में मक्का और मदीना के बीच चलने वाली Haramain High-Speed Railway 300 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलती है। यह 50 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी आसानी से काम कर सकती है।

Image credits: wiki

जय शाह: BCCI सचिव, बिजिनेस टाइकून और क्रिकेट प्रशासक की अनसुनी कहानी

Hospital Safety: सुप्रीम कोर्ट ने बनाई NTF, जानें मेंबर लिस्ट और काम

SBI की इस FD पर मिला रहा सबसे ज्यादा ब्याज, घर बैठे लगा सकते हैं पैसा

PM Kisan: कब जारी होगी 18वीं किस्त? नहीं किया ये 1 काम तो अटकेगा पैसा