10 साल के बच्चे ने एक ऐसे विषय पर लिखी बुक कि लोग हुए हैरान; 5 साल की उम्र से चल रहा था प्लान

Published : Aug 12, 2021, 03:26 PM IST
10 साल के बच्चे ने एक ऐसे विषय पर लिखी बुक कि लोग हुए हैरान; 5 साल की उम्र से चल रहा था प्लान

सार

ये हैं कोलकत्ता के रहने वाले 10 साल के रेयांश दास। इनकी लिखी एक किताब इस समय देश-दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। रेयांश ने खगोल भौतिकी जैसे विषय पर किताब लिखकर सबको हैरान कर दिया है।

कोलकाता, पश्चिम बंगाल. खगोल भौतिक (astrophysics) अपने आप में एक ऐसा विषय है, जिसे समझने के लिए गंभीर चिंतन और पढ़ाई की जरूरत पड़ती है। लेकिन 10 साल से रेयांश दास ने इस विषय पर एक किताब लिखकर देश-दुनिया के लोगों को चौंका दिया है। इस किताब का नाम है-‘द यूनिवर्स: द पास्ट, द प्रेजेंट एंड द फ्यूचर’। 

इस जटिल विषय पर इतनी गहरी पकड़ देखकर हैरान हैं लोग
रेयांश ने अपनी किताब में विज्ञान और खगोल भौतिकी के महत्व के बारे में गहराई से बात रखी है। जैसे ब्रह्मांड के सबसे पुराने तारे से जुड़ी जानकारी। बिग बैंग सिद्धांत(इसमें बताया गया है कि ब्रह्मांड कई हैं), अंतरिक्ष में से सबसे तेज कौन सी चीज है आदि। रेयांश ने अल्बर्ट आइंस्टीन और आइजैक न्यूटन के सिद्धांतों के बीच के अंतर को भी सरल भाषा में समझाया है। इस किताब के बारे में रिसर्च स्कॉलर नंदिता राहा ने कहा कि रेयांश ने अच्छे तरीके से सबकुछ समझाया है। इतना छोटा बच्चा इस विषय में इतनी जानकारी रखता है, यह जानकर वे हैरान हैं।

5 साल की उम्र से किताब पर चल रहा था विचार
दूसरी हैरान करने वाली बात यह है कि रेयांश बताते हैं कि जब वो 5 साल के थे, तब से इस किताब को लेकर प्लानिंग करते आ रहे थे। रेयांश के मुताबिक, जब वे रात को आकाश देखते थे, तब उनके दिमाग में कई सवाल उठते थे। इन्हीं सवालों का जवाब ढूंढ़ते हुए यह किताब लिखी गई। रेयांश की मां सोहिनी एक एनजीओ में काम करती हैं।

अब गणित की किताब लिखेंगे
रेयांश बताते हैं कि अब वे गणित विषय को लेकर किताब लिखना शुरू करेंगे। हालांकि रेयांश का पसंदीदा विषय अंतरिक्ष ही है।

PREV

MyNation Hindi का Beyond News सेक्शन उन पाठकों के लिए है जो सिर्फ ब्रेकिंग नहीं, बल्कि खबरों के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं। यहां आपको गहन विश्लेषण, विशेष रिपोर्ट्स, ग्राउंड रिपोर्ट, इन्वेस्टिगेशन और एक्सपर्ट व्यू मिलेगा—ताकि आप हर मुद्दे को व्यापक दृष्टिकोण से समझ सकें।

Recommended Stories

Eid 2024: चांद जैसी खूबसूरत हैं दुनिया की ये 6 मस्जिदें
इन जगहों पर मंडराती है मौत ! गर्मी में तापमान 50 डिग्री के पार