mynation_hindi

छोटी सी मछली का शिकार करते-करते खुद शिकार हो गया मगरमच्छ, तड़प-तड़प कर मरा-Viral Video

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Sep 14, 2023, 08:26 PM ISTUpdated : Sep 14, 2023, 08:27 PM IST
छोटी सी मछली का शिकार करते-करते खुद शिकार हो गया मगरमच्छ, तड़प-तड़प कर मरा-Viral Video

सार

Viral Video: एक पिद्दी सी मछली का शिकार करते करते मगरमच्छ खुद उसी मछली का शिकार हो गया। यह सच है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों को सरप्राइज कर रहा है।

Viral Video: एक पिद्दी सी मछली का शिकार करते करते मगरमच्छ खुद उसी मछली का शिकार हो गया। यह सच है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों को सरप्राइज कर रहा है। नेचर ने भी चीजों को यूनिक तरीके से बनाया ​है। हर एक प्राणी को कुछ न कुछ ब्लेसिंग्स दिए हैं। कुछ न कुछ खूबियां दी हैं। जिनके दम पर वह धरती पर सर्वाइव करता है। उन्हीं में से एक है ईल फिश। 

इलेक्ट्रिक ईल फिश ने मगरमच्छ को किया ढेर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ईल फिश की मारक कैपिसिटी दिख रही है। वह कितनी खतरनाक साबित हो सकती है। वह इस वीडियो में दिख रहा है। ईल फिश ने अपनी बचाव टेक्निक से मगरमच्छ को ढेर कर दिया। हालांकि इस दौरान मगरमच्छ के साथ ईल फिश की भी मौत हो गई। 

 

 

घायल ईल फिश का शिकार करने झपटा था मगरमच्छ

वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक मगरमच्छ छोटी सी दिखने वाले इलेक्ट्रिक ईल फिश पर झपट्टा मारता है। यही उसकी सबसे बड़ी गलती साबित होती है। मगरमच्छ पानी से बाहर आ रही ईल फिश को अपना शिकार बनाता है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि इलेक्ट्रिक ईल फिश घालय थी। ऐसे में मगरमच्छ को लगा कि कमजोर हो चुकी फिश का शिकार करना आसान होगा। पर जैसे ही मगरमच्छ ने फिश पर झपट्टा मारा। इलेक्ट्रिक ईल फिश ने पूरी ताकत से अपना बचाव किया और फिर मगरमच्छ को ऐसा झटका दिया कि वह पानी में तड़पने लगा।

पानी में तड़प-तड़प कर मगरमच्छ ने तोड़ा दम

पूरे वाकये के दौरान इलेक्ट्रिक ईल फिश, मगरमच्छ के जबड़े में ही फंसी रही और मगरमच्छ पानी में तड़पता रहा। यह देखकर लोग शॉक्ड हैं। अब तक इस वीडियो को हजारों लाइक और सैकड़ों कमेंट मिल चुके हैं। अब तक लाखो लोग इस वीडियो को देख भी चुके हैं। वीडियो देखकर यूजर कह रहे हैं कि मगरमच्छ को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसे बिजली के झटके सहने पड़ सकते हैं।

ये भी पढें-अपनों के ठुकराए 486 बुजुर्गों का सहारा बने कोलकाता के देब कुमार मलिक, डेली खिलाते हैं खाना-देते हैं ...

PREV

Recommended Stories

Eid 2024: चांद जैसी खूबसूरत हैं दुनिया की ये 6 मस्जिदें
Eid 2024: चांद जैसी खूबसूरत हैं दुनिया की ये 6 मस्जिदें
इन जगहों पर मंडराती है मौत ! गर्मी में तापमान 50 डिग्री के पार