
वायरल डेस्क। कहते हैं भगवान ने दुनिया में हर सीच बेहद सोच समझकर बनाई है। प्रकृति से कभी खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। ये बात इंसानों पर भी लागू होती है। ईश्वर ने हर किसी को अलग लुक और फीचर दिए हैं। कोई ज्यादा सुंदर हैं तो कोई नॉर्मल हालांकि बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिन्हें खुद का नेचुरल लुक पसंद नहीं आता। सुंदर-अट्रैक्टिव दिखने के लिए महंगी-महंगी क्रीम पाउडर लगाते हैं। लोग खुद की शक्ल को लेकर ज्यादा अनसेक्योर फील करते है कि वह प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेते और उनका चेहरा बदल जाता है लेकिन कभी-कभी ये दांव उल्टा भी पड़ जाता है। ऐसा ही हुआ एक लड़की के साथ जिसे लिप फिलर कराना महंगा पड़ गया।
लिप फिलर करवाना पड़ महंगा
दरअसल, मामला बुल्गारिया का है। जहां की रहने वाले एंड्रिया अपने नेचुरल लुक से खुश नहीं थी। उसे लगता था कि उसके छोटे लिप्स से पार्टनर किसिंग का फील नहीं ले पायेगा। इस वजह से उसने सर्जरी कराने का फैसला लिया। उसे लगा कि इससे उसका लुक बदल जाएगा लेकिन एंड्रिया का ये सपना धरा का धरा रह गया। एंड्रिया ने होंठों में फिलर्स करवा लिया। वे इससे भी खुशी नहीं तो लगातार फीलर्स कराती रही। इससे इसका लुक और बिगड़ गया और दुनिया की सबसे बड़े होंठ वाले महिला का टैग उसे मिल गया।
जीवन साथी पाने के लिए कराया फीलर्स
एंड्रिया को जीवनसाथी की तलाश थी। उसे लगता था कि छोटे होंठों के साथ कोई भी उसे पसंद नहीं करेगा इसलिए उसने लिप फिलर कराने का फैसला लिया। लेकिन उसका सपना टूट गया। लड़के उसके मोटे होंठों को देखकर उससे दूर भागते हैं। वहीं एंड्रिया ने पार्टनर ढूंढने के लिए अब एक टीवी शो का सहारा लिया है। एंड्रिया ने बताया कि इससे पहले वे कई लड़कों को डेट कर चुकी हैं लेकिन पब्लिक प्लेस मे चलते वक्त वे थोड़े अनकंफर्टेबेल हो जाते। इस वजह से वे एक ऐसे लड़के की तलाश में हैं जो उनके जैसा हो और जिसे उनके साथ चलने में बिल्कुल शर्म न आए।
ये भी पढ़ें- Viral News: अमीर होकर भी गरीब है ये करोड़पति महिला, वजह जान हो जाएंगे हैरान
MyNation Hindi का Beyond News सेक्शन उन पाठकों के लिए है जो सिर्फ ब्रेकिंग नहीं, बल्कि खबरों के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं। यहां आपको गहन विश्लेषण, विशेष रिपोर्ट्स, ग्राउंड रिपोर्ट, इन्वेस्टिगेशन और एक्सपर्ट व्यू मिलेगा—ताकि आप हर मुद्दे को व्यापक दृष्टिकोण से समझ सकें।