दिल्ली मेट्रो से करें विदेश यात्रा - स्टेशन का नाम देख लोग रह गए हक्के-बक्के

Published : Mar 03, 2024, 11:42 AM ISTUpdated : Mar 03, 2024, 11:43 AM IST
दिल्ली मेट्रो से करें विदेश यात्रा - स्टेशन का नाम देख लोग रह गए हक्के-बक्के

सार

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिल्ली मेट्रो स्टेशन का नाम देखकर लोगों के होश उड़ गए। इस वायरल वीडियो में एक स्टेशन का नाम न्यूयॉर्क है जिसे देखकर यूजर कह रहे हैं तो क्या अब  मानसरोवर से न्यूयॉर्क भी पहुंचा जा सकता है।

दिल्ली मेट्रो के हर रोज नए-नए वीडियो वायरल होते हैं। कभी कपल की अश्लील हरकतों का वीडियो, तो कभी रील बनाने को लेकर बेतुकी हरकतें करते लोगों का वीडियो। लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखकर दिल्ली मेट्रो में बैठे पैसेंजर भी परेशान हो गए। आप भी अगर यह वीडियो देखेंगे तो  हैक बक रह जाएंगे। 

क्या है वीडियो में 
दरअसल वीडियो में दिल्ली मेट्रो के अंदर जो डिस्प्ले बोर्ड लगा है उस पर ट्रेन का रूट डिटेल होता है। इस रूट डिटेल में मानसरोवर पार्क के बाद स्टेशन का नाम देखकर लोग हैरत में पड़ गए। किसी ने शाहदरा काट कर न्यू यॉर्क रेलवे स्टेशन लिख दिया। वही किसी यात्री ने इस घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने लगा।



ये दिल्ली है मेरे यार 
इंस्टाग्राम पर Sach Kadwa Hai नाम के अकाउंट में इस वीडियो को शेयर किया है और कैप्शन लिखा है क्या आप सच में दिल्ली मेट्रो के जरिए न्यूयॉर्क पहुंचा जा सकता है। बैकग्राउंड म्यूजिक में गाना बज रहा है यह दिल्ली है मेरे यार। अब इस वीडियो को देख कर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। 

लोगों ने किया जब गजब कमेंट्स

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूज़र एक से बढ़ कर एक कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा मेरा मायका अब न्यूयॉर्क में है, वही एक दूसरे यूज़र ने लिखा क्या वाकई अब दिल्ली मेट्रो से न्यूयॉर्क पहुंचा जा सकता है।  तीसरे यूज़र ने लिखा रिठाला से एम्सटर्डम भी पहुंचा जा सकता है।

ये भी पढ़ें

मजेदार VIDEO: जयमाल के दौरान नोटों की बारिश देख कूद पड़ी दुल्हन, दूल्हा शॉक्ड...

PREV

MyNation Hindi का Beyond News सेक्शन उन पाठकों के लिए है जो सिर्फ ब्रेकिंग नहीं, बल्कि खबरों के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं। यहां आपको गहन विश्लेषण, विशेष रिपोर्ट्स, ग्राउंड रिपोर्ट, इन्वेस्टिगेशन और एक्सपर्ट व्यू मिलेगा—ताकि आप हर मुद्दे को व्यापक दृष्टिकोण से समझ सकें।

Recommended Stories

Eid 2024: चांद जैसी खूबसूरत हैं दुनिया की ये 6 मस्जिदें
इन जगहों पर मंडराती है मौत ! गर्मी में तापमान 50 डिग्री के पार