विदेश में होटल-करोड़ों का साम्राज्य, हैरान कर देगी इस करोड़पति चोर की कहानी

Anshika Tiwari |  
Published : Aug 17, 2023, 10:49 AM ISTUpdated : Aug 17, 2023, 01:46 PM IST
विदेश में होटल-करोड़ों का साम्राज्य,  हैरान कर देगी इस करोड़पति चोर की कहानी

सार

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जिसने चोरियां करके करोड़ों का व्यापार खड़ा कर दिया। इस चोर ने भारत के अलावा अन्य देश में भी चोरी के पैसे से संपत्ति खरीदी। आरोपी ने लगभग 200 चोरियों को अंजाम दिया और उसे 9 बार अरेस्ट किया गया लेकिन उसके परिवार को कोई जानकारी नहीं हुई।     

वायरल डेस्क। आपने गर्लफ्रेंड के शौक को पूरे करने, लग्जरी लाइफ जीने के लिए चोरी करने के कई किस्से सुने होंगे लेकिन क्या कभी आपने किसी करोड़पति चोर को देखा है? आपका सवाल होगा आखिर एक चोर करोड़पति कैसे बन सकता है? दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने चोरियां करके करोड़ों का व्यापार खड़ा कर दिया। इस चोर ने भारत के अलावा अन्य देश में भी चोरी की पैसे से संपत्ति खरीदी। आरोपी ने लगभग 200 चोरियों को अंजाम दिया और उसे 9 बार अरेस्ट किया गया लेकिन उसके परिवार को कोई जानकारी हुई। 

पत्नी के नाम पर खोल रखा था होटल

पुलिस के मुताबिक, घर में चोरी के आरोप में एक करोड़पति होटल कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। जिसका नाम मनोज चौबे है। वह लगभग 25 सालों से दोहरी जिंदगी जी रहा था। आरोपी ने अकेले  200 चोरियों को अंजाम दिया है। सिद्धार्थनगर में आरोपी ने पत्नी के नाम पर गेस्ट हाउस खोल कर रखा है। इतना ही नहीं, चोरी के पैसों से आरोपी ने लखनऊ और दिल्ली में मकान खरीदा। नेपाल में भी मनोज ने खुद का होटल खोल रखा था। 2001 से लेकर 2023 तक उस पर 15 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी ने सिद्धार्थनगर में अपनी कुछ जमीन एक हॉस्पिटल को लीज पर दे रखी है। जहां से उसे हर महीने दो लाख रुपए किराए के तौर पर मिलते हैं। 

सिद्धार्थनगर से नेपाल चला गया परिवार

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मनोज चौबे का परिवार यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में रहता था हालांकि, बाद में वह नेपाल में बस गया। मनोज 1997 में दिल्ली आया और कैंटीन चलाने लगा। यहां उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। रिहा होने पर वह बंद फ्लेटों, घरों को निशाना बनाने लगा और चोरियां करने लगा। बड़ी रकम हाथ लगते ही वह गांव वापस लौट जाता। 

अफसर की बेटी से रचाई शादी

मनोज इतना शातिर है कि उसने सिंचाई विभाग में कार्यकर्त अफसर की बेटी से शादी की। ससुर को बताया था कि वह दिल्ली में ठेकेदारी का काम करता है। उसने अपनी पत्नी को लग्जरी लाइफ दी, जिससे किसी को भी उसपर शक नहीं हुआ।

ऐसे खुला मनोज का राज

दरअसल, एक चोरी के मामले में पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी कि सीसीटीवी फुटेज में उसका चेहरा दिख गया और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मनोज इतने शातिराना ढंग से वारदातों को अंजाम देता था कि पुलिस को सबूत और रिकवरी दोनों ही हाथ नहीं लगते थे। फिलहाल पुलिस ने मनोज को गिरफ्तार कर लिया है और वह सलाखों के पीछे बंद है। 

PREV

MyNation Hindi का Beyond News सेक्शन उन पाठकों के लिए है जो सिर्फ ब्रेकिंग नहीं, बल्कि खबरों के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं। यहां आपको गहन विश्लेषण, विशेष रिपोर्ट्स, ग्राउंड रिपोर्ट, इन्वेस्टिगेशन और एक्सपर्ट व्यू मिलेगा—ताकि आप हर मुद्दे को व्यापक दृष्टिकोण से समझ सकें।

Recommended Stories

Eid 2024: चांद जैसी खूबसूरत हैं दुनिया की ये 6 मस्जिदें
इन जगहों पर मंडराती है मौत ! गर्मी में तापमान 50 डिग्री के पार