नई दिल्ली। इनोवेशन इंसान की जिंदगी में बदलाव लाते हैं। कुछ इनोवेशन शॉकिंग होते हैं, तो कुछ लोगों की रोजमर्रा की लाइफ पर गहरा प्रभाव छोड़ जाते हैं। ऐसे ही एक नए इनोवेशन का वीडियो आया है, जो लोगों की जिंदगी को आसान बनाता दिख रहा है। हम बात कर रहे हैं 3D प्रिंटेड अंगूठे की, जो इंसान की कैपिसिटी को बढ़ाने वाला है। यदि किसी की उंगली कट गई है तो यह उसकी जगह काम करेगा या फिर पांच उंगलियों के बाद यह छठे अंगूठे के रूप में काम करेगा।
डिसएबल व्यक्ति बढ़ा सकता है अपनी कैपिसिटी
वीडियो में आप देख सकते हैं कि इससे केला छिलने से लेकर सुई में धागा पिरोना तक आसान हो जाएगा। इसका डेमो वीडियो metaculture नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है। यह वीडियो हैरान करने वाला है। वीडियो में दिख रहा है कि आर्टिफिशियल उंगली से कई काम आसान हो जाएंगे। एक्सपर्ट्स ने इसे बनाया है, जिसे डिसएबल व्यक्ति अपनी कैपिसिटी बढ़ा सकता है। यदि सारी उंगलियां हैं तो भी इसका यूज लाइफ चेंज करने वाला फील दे सकता है।
किसने बनाया 3D प्रिंटेड अंगूठा?
3D प्रिंटेड अंगूठे का निर्माण Dani Clode ने किया है। American Association for the Advancement of Science (AAAS) ने इसी साल 3 मार्च को इसका जिक्र किया था। ऐसा बॉडी आर्गन बनाने का प्लान था, जो दिमाग से कंट्रोल हो सकता हो, अभी तक बनाए गए बायनिक बाजू दिमाग से कंट्रोल होते थे। थ्री डी तकनीक के जरिए गंभीर इंजरी के इलाज की राह भी खोजी गई थी। पर थ्री डी अंगूठे के परफार्मेंस ने सबको पछाड़ दिया है।
बाजार में उतारा जाएगा थ्री डी प्रिंटेड अंगूठा
बताया जा रहा है कि यह अंगूठा काफी पहले बन गया था। अब इस अंगूठे को लोगों के यूज के लिए जल्द से जल्द बाजार में उतारने की भी तैयारी है। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से समझौते के बाद इसे बाजार में उतारा जाएगा। यह थ्री डी प्रिंटेड अंगूठा लोगों का काम काफी आसान करेगा। इसका वीडियो देखने के बाद लोग शॉक्ड हो रहे हैं।
MyNation Hindi का Beyond News सेक्शन उन पाठकों के लिए है जो सिर्फ ब्रेकिंग नहीं, बल्कि खबरों के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं। यहां आपको गहन विश्लेषण, विशेष रिपोर्ट्स, ग्राउंड रिपोर्ट, इन्वेस्टिगेशन और एक्सपर्ट व्यू मिलेगा—ताकि आप हर मुद्दे को व्यापक दृष्टिकोण से समझ सकें।