ये है कार्तिक की कहानी: रणजी में चोट लगी, इलाज के लिए पिता ने बेची जमीन, अब IPL में फेंका सबसे रोमांचक ओवर

Published : Sep 23, 2021, 09:44 PM IST
ये है कार्तिक की कहानी: रणजी में चोट लगी, इलाज के लिए पिता ने बेची जमीन, अब IPL में फेंका सबसे रोमांचक ओवर

सार

IPL-2021 के दूसरे फेज का सबसे रोचक मुकाबला मंगलवार को देखने को मिला। जहां राजस्थान रॉयल्स (rajasthan royals) की शानदार गेंदबाजी के कारण पंजाब को हार का सामना करना पड़ा। लास्ट ओवर में कार्तिक त्यागी (kartik tyagi) ने हारी हुई बाजी राजस्थान को जीता दी।

स्पोर्ट्स डेस्क.  IPL में रोमांच एक बार फिर से शुरू हो गया है। IPL-2021 के दूसरे फेज का सबसे रोचक मुकाबला मंगलवार को देखने को मिला। जहां राजस्थान रॉयल्स (rajasthan royals) की शानदार गेंदबाजी के कारण पंजाब को हार का सामना करना पड़ा। आखिरी ओवर  पंजाब को जीत के लिए 4 रनों की जरूरत थी और उसके 8 विकेट बाकि थे। ऐसा लग रहा था कि पंजाब ने इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया लेकिन लास्ट ओवर में कार्तिक त्यागी (kartik tyagi) ने हारी हुई बाजी राजस्थान को जीता दी। 20वें  ओवर में पंजाब  बल्लेबाज केवल 1 रन ही बना पाए। आइए जानते हैं इस फास्ट बॉलर  के बारे में। 
(फोटो क्रेडिट- https://www.iplt20.com/)

किसान परिवार में हुआ था जन्म
कार्तिक त्यागी का जन्म उत्तर प्रदेश के हापुड़ के एक छोटे से गांव धनौरा में हुआ है। उनके पिता एक किसान हैं। बचपन में वो अपने पिता के साथ खेती के कामों में उनकी मदद करते थे। पिता के साथ अनाज की बोरियों को ट्रैक्टर और बस पर रखते थे।

MI के खिलाफ किया था डेब्यू
कार्तिक त्यागी ने 2020 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ IPLमें डेब्यू किया था। एक इंटरव्यू में कार्तिक ने बताया था कि किस तरह की मुश्किलों का सामने करने के बाद आज वो इस मुकाम पर पहुंचे हैं। 

चोट ने किया परेशान
त्यागी क्रिकेट करियर की शुरुआत में इंजरी से परेशान रहे। दिल्ली में कई डॉक्टरों उन्होंने चोट से ठीक होने में करीब दो महीने की बात कही थी। इसके बाद त्यागी नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में गए। वहां का खर्च उन्हें खुद उठाना पड़ा। 2017-2018 रणजी ट्रॉफी के दौरान त्यागी को चोट लग गई थी जिसके कारण वो करीब 11 महीने क्रिकेट से दूर थे। बेटे के इलाज के लिए पिता को जमीन बेचनी पड़ी थी। 

घर से की शुरुआत
कार्तिक की क्रिकेट की शुरुआत घर के आंगन से हुई। बेटे को क्रिकेट खेलता देख पिता उसे उत्तर प्रदेश की हापुड़ क्रिकेट एकेडमी में लेकर गए। वहां पर कोच विपिन वत्स ने उन्हें गेंदबाजी करने की सलाह दी। 2020 अंडर-19 विश्व कप में त्यागी ने छह मैचों में 11 विकेट लिए थे। IPL 2020 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.30 करोड़ रुपए में खरीदा था। 

रॉयल्स ने की जमकर तारीफ
कार्तिक के कमाल के ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स की जीत का जश्न देखने लायक था। टीम के ट्विटर हैंडल पर भी त्यागी जमकर तारीफ की। उन्हें शानदार खेल के लिए मैन ऑफ दी मैच भी दिया गया।

नेट बॉलर के रूप में हुआ था चयन
भारतीय टीम ने 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया का ऐतिहासिक दौरा किया था। जहां भारत को कई युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बदौलत जीत मिली थी। उसी भारतीय टीम में नेट बॉलर के तौर पर कार्तिक त्यागी को भी ले जाया गया था।

PREV

MyNation Hindi का Beyond News सेक्शन उन पाठकों के लिए है जो सिर्फ ब्रेकिंग नहीं, बल्कि खबरों के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं। यहां आपको गहन विश्लेषण, विशेष रिपोर्ट्स, ग्राउंड रिपोर्ट, इन्वेस्टिगेशन और एक्सपर्ट व्यू मिलेगा—ताकि आप हर मुद्दे को व्यापक दृष्टिकोण से समझ सकें।

Recommended Stories

Eid 2024: चांद जैसी खूबसूरत हैं दुनिया की ये 6 मस्जिदें
इन जगहों पर मंडराती है मौत ! गर्मी में तापमान 50 डिग्री के पार