चंद्रयान-3 की सफलता के लिए सीमा हैदर ने किया अन्न-जल का त्याग, Video वायरल

Anshika Tiwari |  
Published : Aug 23, 2023, 03:50 PM IST
चंद्रयान-3 की सफलता के लिए सीमा हैदर ने किया अन्न-जल का त्याग, Video वायरल

सार

सीमा हैदर ने भी चंद्रयान-3 के सफल होने के लिए भगवान से प्रार्थना की है। इतना ही नहीं सीमा ने मिशन के सफल होने के लिए व्रत भी रखा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल डेस्क। कुछ घंटों बाद चंद्रयान-3 चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला है। इसरो लगातार इस बारे में अपडेट दे रहा है। वहीं देश के अनेकों राज्यों में भगवान के समक्ष चंद्रयान-3 के सफल होने के लिए सभी धर्मों के लोग हवन पूजन और दुआ मांग रहे हैं। इसी क्रम में अवैध तौर पर पाकिस्तान से भागकर नेपाल के जरिए भारत आने वाली सीमा हैदर ने भी चंद्रयान-3 के सफल होने के लिए भगवान से प्रार्थना की है। इतना ही नहीं सीमा ने मिशन के सफल होने के लिए व्रत भी रखा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

चंद्रयान-3 के लिए सीमा हैदर ने की कामना

वायरल हो रहे वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि किस तरह सीमा हैदर भगवान के सामने चंद्रयान-3 के सफल होने के लिए कामना कर रही है। वीडियो में सीमा को कहते हुए देखा सकता है कि वह तबतक व्रत रहेगी जबतक चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग नहीं हो जाती। इस दौरान वह जय श्री राम, जय श्री कृष्णा भी बोलती नजर आ रही है। सीमा आगे कहती है कि भारत को आगे बढ़ाने में पीएम मोदी का योगदान है। इसलिए चंद्रयान-3 को भगवान सफल बनाएंगे। आप खुद देखिए सीमा हैदर ने क्या कुछ कहा 

 

 

 

23 अगस्त की शाम को होगी चंद्रयान की लैंडिग

इसरो के दिये गए बयान के अनुसार, चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम बुधवार 23 अगस्त को शाम 6.04 बजे चंद्रमा पर लैंड करेगा। इसकी पूरी तैयारी का जा चुकी है। बस इंतजार है तो उस घड़ी का जब भारत इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में नाम दर्ज करावाएगा। फिलहाल आपका सीमा हैदर के इस वीडियो के बारे में क्या कहना है ? 

ये भी पढ़ें- सीमा हैदर पर चढ़ा हिंदू संस्कृति का रंग, मोदी-योगी को भेजी राखी

PREV

MyNation Hindi का Beyond News सेक्शन उन पाठकों के लिए है जो सिर्फ ब्रेकिंग नहीं, बल्कि खबरों के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं। यहां आपको गहन विश्लेषण, विशेष रिपोर्ट्स, ग्राउंड रिपोर्ट, इन्वेस्टिगेशन और एक्सपर्ट व्यू मिलेगा—ताकि आप हर मुद्दे को व्यापक दृष्टिकोण से समझ सकें।

Recommended Stories

Eid 2024: चांद जैसी खूबसूरत हैं दुनिया की ये 6 मस्जिदें
इन जगहों पर मंडराती है मौत ! गर्मी में तापमान 50 डिग्री के पार