सचिन-सीमा हैदर जैसी है ये Love Story, पोलैंड की ये महिला भी Online प्‍यार में बच्चे के साथ पहुंची हजारीबाग

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Jul 22, 2023, 06:01 PM ISTUpdated : Jul 22, 2023, 06:03 PM IST
सचिन-सीमा हैदर जैसी है ये Love Story, पोलैंड की ये महिला भी Online प्‍यार में बच्चे के साथ पहुंची हजारीबाग

सार

पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ भारत आकर सचिन के साथ रह रही सीमा हैदर जैसा एक और मामला सामने आया है। इस बार शादाब के मुहब्बत में पड़ी पोलैंड की महिला अपने बच्चे के साथ झारखंड के हजारीबाग पहुंची है।

हजारीबाग। पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ भारत आकर सचिन के साथ रह रही सीमा हैदर जैसा एक और मामला सामने आया है। इस बार शादाब के मुहब्बत में पड़ी पोलैंड की महिला अपने बच्चे के साथ झारखंड के हजारीबाग पहुंची है। महिला पोलाक बारबरा शादाब आलम खान से शादी करना चाहती है। सीमा हैदर और सचिन को पबजी खेलते हुए प्यार हुआ था तो पोलाक बारबरा इंस्टाग्राम पर चैटिंग करते हुए शादाब को दिल दे बैठीं। शादाब से वह इस कदर प्यार कर बैठीं कि सात समंदर पार करके अपनी छह साल की बेटी के साथ हजारीबाग पहुंची और अब कटकमसांडी प्रखंड के खुटरा गांव में मो. शादाब के घर पर ही रह रही है। 

पोलैंड से टूरिस्ट वीजा पर आई है भारत

दोनों की लव स्टोरी में एक समानता है। सीमा हैदर की तरह पोलाक बारबरा भी आनलाइन चैटिंग के दौरान प्यार में पड़ीं। मो. शादाब और पोलाक बारबरा भी शादी करना चाहते हैं। बारबरा पहले से ही तलाकशुदा हैं। वह शादाब के साथ शादी करके पोलैंड में ही सेटल होना चाहती हैं, जबकि सीमा हैदर का अपने पति से तलाक को लेकर विवाद है। वह भारत में ही रहना चाहती हैं। आनलाइन प्यार का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले पाकिस्तान की ही 19 वर्षीय इकरा अपने प्रेमी से मिलने अवैध तरीके से भारत के बेंगलुरु चली आई थी। हालांकि पोलाक बारबरा अवैध तरीके से भारत नहीं आई हैं, बल्कि वह टूरिस्ट वीजा लेकर भारत आई हैं और कुछ दिन बाद पोलैंड लौटने की बात भी कर रही हैं।

पबजी के बाद अब इंस्टाग्राम लव स्टोरी के चर्चे

बरहाल, पबजी के बाद अब इंस्टाग्राम लव स्टोरी के बड़े चर्चे हैं। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर ही साल 2021 में हुई थी। इंस्टाग्राम पर चैटिंग करते हुए दोनों एक दूसरे से प्यार में पड़ गएं। फिर 45 वर्षीय पोलाक बारबरा ने 35 वर्षीय शादाब से मिलने के लिए भारत आने का फैसला लिया। वीजा के लिए आवेदन दिया। कुछ दिनों पहले ही उन्हें भारत आने का वीजा मिला है। जिसके बाद पोलाक हजारीबाग पहुंची हैं। कुछ दिन होटल में रहीं। अब वह शादाब के घर पर रह रही हैं। हालांकि गांव की गर्मी ने पोलाक को परेशान कर दिया। यह देखकर शादाब ने अपनी विदेशी मेहमान के लिए दो एसी लगवाई। तब जाकर उन्हें राहत मिली।

शादाब भी पोलैंड जाने को तैयार

पोलैंड से आई शादाब की प्रेमिका घर का काम करने में भी इंटरेस्ट ले रही है। वह घर की सफाई भी कर रही हैं। उन्हें देखने के लिए डेली सैकड़ो लोग गांव पहुंचते हैं। उधर, विदेशी महिला के गांव में पहुंचने की खबर मिलते ही हजारीबाग पुलिस भी शादाब के घर पहुंची। पोलाक बारबरा ने बातचीत के दौरान अपना वीजा दिखाया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पोलाक बारबरा कुछ दिनों बाद पोलैंड लौट जाएंगी। वह शादाब को पोलैंड का वीजा दिलाने की कोशिश करेंगी ताकि वह भी पोलैंड जा सके। बारबरा खुद पोलैंड में जॉब करती हैं। शादाब भी करियर के लिए पोलैंड जाने को तैयार हैंं।

PREV

MyNation Hindi का Beyond News सेक्शन उन पाठकों के लिए है जो सिर्फ ब्रेकिंग नहीं, बल्कि खबरों के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं। यहां आपको गहन विश्लेषण, विशेष रिपोर्ट्स, ग्राउंड रिपोर्ट, इन्वेस्टिगेशन और एक्सपर्ट व्यू मिलेगा—ताकि आप हर मुद्दे को व्यापक दृष्टिकोण से समझ सकें।

Recommended Stories

Eid 2024: चांद जैसी खूबसूरत हैं दुनिया की ये 6 मस्जिदें
इन जगहों पर मंडराती है मौत ! गर्मी में तापमान 50 डिग्री के पार