
पुणे। लोगों की फैशन स्टाइल में आजकल टैटू भी शामिल हो चुका है । शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर लोग टैटू बनवाते हैं। अलग-अलग डिजाइन के टैटू बनाने वाले आपको हर जगह के बाजार में मिल जाएंगे। प्रेम करने वाले एक दूसरे के नाम का टैटू अपने शरीर पर बनवाते हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसी वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
क्या है इस वीडियो में
इसके पहले आपने कभी भी किसी को होंठ के अंदर के हिस्से पर टैटू बनवाते नहीं देखा होगा। इंस्टाग्राम पर @tatto_abhishek_sapkal_4949_ नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक शख्स होंठ के अंदर टैटू बनवा रहा है। अभिषेक ने बाकायदा उसे व्यक्ति के होंठ के अंदरूनी भाग में उसकी गर्लफ्रेंड अमृता के नाम का टैटू बनाया। अभिषेक टैटू आर्टिस्ट है उनकी प्रोफाइल पर आपको टैटू बनवाते हुए लोगों के वीडियो और रील मिल जाएंगे ।
9 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़
इस वीडियो पर अब तक 9 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं वही लोग वीडियो पर अजब गजब कमेंट कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा मुझे लगा कैंसर का ऐड है वही एक दूसरे यूज़र ने लिखा ब्रेकअप हो जाए तो मुंह मत खोलियो। एक यूजर ने लिखा विमल मत खाना भाई वरना अमृता से अमृत हो जाएगा। एक चौथ यूज़र ने लिखा रोज ब्रश कर लेना वरना अमृता बदबू मारेगी।
ये भी पढ़ें
लखनऊ में अक्षय कुमार के मंच पर किसी ने फेंका चप्पल, पुलिस ने लाठियों से धो डाला-PHOTOS...
MyNation Hindi का Beyond News सेक्शन उन पाठकों के लिए है जो सिर्फ ब्रेकिंग नहीं, बल्कि खबरों के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं। यहां आपको गहन विश्लेषण, विशेष रिपोर्ट्स, ग्राउंड रिपोर्ट, इन्वेस्टिगेशन और एक्सपर्ट व्यू मिलेगा—ताकि आप हर मुद्दे को व्यापक दृष्टिकोण से समझ सकें।