किस क्लास में चलोगी हनीमून पर- एंकर का सवाल सुनते ही सिंगर ने लाइव शो में मारा थप्पड़

Published : Feb 28, 2024, 06:00 PM ISTUpdated : Feb 28, 2024, 06:02 PM IST
किस क्लास में चलोगी हनीमून पर- एंकर का सवाल सुनते ही सिंगर ने लाइव शो में मारा थप्पड़

सार

पाकिस्तानी टीवी शो पब्लिक डिमांड में पाकिस्तानी सिंगर शाजिया मंजूर ने कॉमेडियन को थप्पड़ मार दिया यह कहते हुए कि इस कॉमेडियन को महिलाओं से बात करने की तमीज नहीं है और शो छोड़ कर चली गई।

पाकिस्तान। आजकल लाइव शो और रियलिटी शो में ऊल जलूल  सवाल अजब गजब हरकतों का दौर चल रहा है। कभी-कभी इस शो में गेस्ट को गुस्सा भी आता है और कुछ लोग अपना गुस्सा पी कर रह जाते हैं।  लेकिन पाकिस्तान के एक लाइव शो में एंकर ने एक सिंगर से बदतमीजी के सवाल किया तो सिंगर ने थप्पड़ मार दिया।

ये है मामला
पाकिस्तान के लाइव शो पब्लिक डिमांड में पाकिस्तानी सिंगर शाजिया मंजूर गेस्ट के तौर पर गई थी। तभी वहां कॉमेडियन शेरी नन्हा ने सिंगर से हनीमून पर सवाल कर लिया इसके बाद शादी अपना आपा खो बैठी और कॉमेडियन को थप्पड़ मार दिया। नन्हा ने शाजिया से पूछा "हमारी शादी के बाद मैं तुम्हें हमारे हनीमून के लिए मोंटे कार्लो ले जाऊंगा क्या तुम मुझे बता सकती हो तुम किस क्लास में जाना चाहती हो"। यह सवाल सुनते ही शाजिया ने नन्हा को एक के बाद एक कई थप्पड़ मार दिया।


शो छोड़ दिया
शाजिया ने शो छोड़ दिया यह कहते हुए दोबारा कभी शो में नहीं आएंगी। शाज़िया ने यह भी कहा कि पिछली बार मैंने इनकी हरकत को मजाक के तौर पर लिया था और इसे छुपाया था लेकिन हर बार ऐसा नहीं हो सकता। औरतों  से बात करने की इन्हें तमीज नहीं है। हालांकि दर्शकों का यह कहना है कि यह पूरा शो स्क्रिप्टेड था।

ये भी पढ़ें 

या हबीबी!आज तो पूरा बस केसरी देख लिया- विमल गुटके से सजी बस पर फनी रिएक्शन...

PREV

MyNation Hindi का Beyond News सेक्शन उन पाठकों के लिए है जो सिर्फ ब्रेकिंग नहीं, बल्कि खबरों के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं। यहां आपको गहन विश्लेषण, विशेष रिपोर्ट्स, ग्राउंड रिपोर्ट, इन्वेस्टिगेशन और एक्सपर्ट व्यू मिलेगा—ताकि आप हर मुद्दे को व्यापक दृष्टिकोण से समझ सकें।

Recommended Stories

Eid 2024: चांद जैसी खूबसूरत हैं दुनिया की ये 6 मस्जिदें
इन जगहों पर मंडराती है मौत ! गर्मी में तापमान 50 डिग्री के पार