OMG! आंध्र प्रदेश के शख्स का कमाल,बना दी दुनिया की सबसे छोटी Washing Machine

Anshika Tiwari |  
Published : Feb 21, 2024, 03:46 PM ISTUpdated : Feb 21, 2024, 03:48 PM IST
OMG! आंध्र प्रदेश के शख्स का कमाल,बना दी दुनिया की सबसे छोटी Washing Machine

सार

World's Smallest Washing Machine: दुनिया में ऐसी कई चीजें हैं जो लोगों को हैरान कर देती है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां दुनिया की सबसे छोटी वॉशिंग मशीन बनाई गई। खास बात है कि इस तैयार किया है आंध्र प्रदेश के रहने वाले शख्स ने। जिसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी नाम दर्ज कराया है। 

वायरल डेस्क। सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं। जो हैरान करने वाले होते हैं। जिन्हें देखकर विश्वास कर पाना बहुत मुश्किल होता है पर इंटरनेट पर कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो इंसान की क्रिएटिविटी को सलाम करने पर मजबूर कर देते हैं। वैसे तो वॉशिंग मशीन हर घर में होते हैं लेकिन अगर कहा जाए कि क्या आप आपने दुनिया की सबसे छोटी वॉशिंग मशीन देखी है तो आप क्या कहेंगे। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां व्यक्ति ने गजब का दिमाग लगाकर दुनिया की सबसे छोटी वॉशिंग मशीन तैयार की। इतना ही नहीं,उसने गिनीज वर्ड रिकॉर्ड भी अपना नाम दर्ज कराया।

आंध्र प्रदेश के शख्स का कमाल

बता दें, आंध्र प्रदेश के रहने वाले साई तिरुमलानीदी ने दुनिया की सबसे छोटी वॉशिंग मशीन बनाई है। उन्होंने ऐसा करते गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी नाम दर्ज करा लिया है। इस वॉशिंग मशीन की माप 37 मिमी x 41 मिमी x 43 मिमी है। वीडियो को खुद Guinness World Records के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। वहीं जिसनें भी ये वॉशिंग मशीन देखी वो हैरान रह गया कि आखिर कोई इतनी छोटी वॉशिंग मशीन कैसे बना सकता है। आप भी देखिए ये वीडियो-

 


सोशल मीडिया यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल

वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया यूजर्स साई तिरुमलानीदी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। नेटिजन्स का कहना है,आखिर इतनी क्रिएटिविटी होना भी अपने-आप में गॉड गिफ्ट है। अन्य ने लिखा कि- सई तुमने देश का नाम रौशन किया है। कुल मिलाकर हर कोई साई तिरुमलानीदी के दिमाग और क्रिएटिविटी की दात दे रहा है। फिलहाल आपको ये वीडियो कैसा लगा?

ये भी पढ़ें- बैंक अकाउंट खाली, फिर भी ATM से पैसा निकाल लिया ! आप भी हैरान रह सजाएंगे 

ये भी पढ़ें- साइकिल की पहिए से बनाया डाइनिंग टेबल! लोग बोले "ऐसे साइंटिस्ट को सब ढूंढ रहे हैं"

PREV

Recommended Stories

Eid 2024: चांद जैसी खूबसूरत हैं दुनिया की ये 6 मस्जिदें
इन जगहों पर मंडराती है मौत ! गर्मी में तापमान 50 डिग्री के पार