मिलिए धाकड़ दादी से..जो 72 साल की उम्र में गुंड़ों पर बरपा रहीं कहर, बहादुरी देखने खुद DGP घर पहुंचे

Published : Sep 08, 2021, 05:15 PM IST
मिलिए धाकड़ दादी से..जो 72 साल की उम्र में गुंड़ों पर बरपा रहीं कहर, बहादुरी देखने खुद DGP घर पहुंचे

सार

यूपी की राजधानी लखनऊ से एक दादी पुलिस-प्रशासन की चहेती बन गयी हैं। लोग उनको धाकड़ दादी के नाम से पुकारते हैं। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुकुल गोयल उनके जज्बे के इस कदर फैन हुए कि उन्होंने फोन लगाकर दादी से बात की। जानिए आखिर किस वजह से धाकड़ दादी इन दिनों खूब हो रही चर्चा...

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). अक्सर बुजुर्गों को लोग लाचार समझते हैं और बुढ़ापे में उनको सहारा देने के लिए एक लाठी पकड़ा देते हैं। लेकिन यूपी की राजधानी लखनऊ से एक दादी पुलिस-प्रशासन की चहेती बन हैं। लोग उनको धाकड़ दादी के नाम से पुकारते हैं। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुकुल गोयल उनके जज्बे के इस कदर फैन हुए कि उन्होंने फोन लगाकर दादी से बात की। जानिए आखिर किस वजह से धाकड़ दादी इन दिनों खूब हो रही चर्चा...

दरअसल, यह धाकड़ दादी  72 साल की देवता वर्मा हैं, जो कि लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी में रहती हैं। हाल ही में वह लुटेरों से भिड़ गई थीं, उन्होंने जिस तरह से चोरों की पिटाई की वह दुम दबाकर भाग गए। इस घटना का वीडियो का भी आया हुआ है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बता दें कि देवता वर्मा रोज सुबह मार्निंग वॉक पर जाती हैं। एक दिन वह थोड़ा जल्दी अपनी ही हमउम्र महिला के साथ वॉक पर निकलीं थीं। इस दौरान बाइक सवार लुटेरे उनके पीछे लग गए और उनकी गले की चेन खींचने लगे। तभी दादी लुटेरों से भिड़ गईं, साथ ही अपनी वॉकिंग स्टिक से उनकी धुनाई कर डाली।

लुटेरों को पिटाई के दौरान दादी चीखने लगीं, जिसके चलते आसपास के लोग जमा हो गए। जिनको देखते ही बदमाश भाग गए। दादी के साथ वॉक करने वाली महिला ने बताया कि जब देवता ने उनको लाठी मारना शुरु किया तो मैंने भी उन्हें चाटे मारना शुरु कर दिया। लेकिन वह काफी देर तक गुंड़ों से लड़ती रहीं।

वहीं जब इस घटना की जानकारी पुलिस को लगी तो वह दादी का सम्मान करने के लिए उनके घर पहुंची। इतना ही नहीं पुलिस कमिश्नर खुद उनसे मिलने उनके घर पहुंचे और बहादुर धाकड़ दादी से उनका हाल-चाल जाना।

इस घटना का वीडियो भी आया हुआ है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यूजर धाकड़ दादी की बहुदुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं डीजीपी मुकुल गोयल उनसे मिलकर दादी को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

PREV

MyNation Hindi का Beyond News सेक्शन उन पाठकों के लिए है जो सिर्फ ब्रेकिंग नहीं, बल्कि खबरों के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं। यहां आपको गहन विश्लेषण, विशेष रिपोर्ट्स, ग्राउंड रिपोर्ट, इन्वेस्टिगेशन और एक्सपर्ट व्यू मिलेगा—ताकि आप हर मुद्दे को व्यापक दृष्टिकोण से समझ सकें।

Recommended Stories

Eid 2024: चांद जैसी खूबसूरत हैं दुनिया की ये 6 मस्जिदें
इन जगहों पर मंडराती है मौत ! गर्मी में तापमान 50 डिग्री के पार