पेश है भारत की हीरो होंडा भैंसलेंडर प्लस, भैंस को देख लोग बोले- इसका चालान काटो 

By Kavish AzizFirst Published Apr 9, 2024, 9:23 AM IST
Highlights

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें किसी ने एक भैंस के चेहरे पर हीरो होंडा बाइक का हेडलाइट लगा दिया है।  लोग इस वीडियो को देखकर ठहाके लगा रहे हैं।

लखनऊ। सोशल मीडिया पर हर रोज हमें नए-नए वीडियो देखने को मिलते हैं यह समय फेसबुक और इंस्टा ग्राम रील का चल रहा है। जिसमें लोग छोटे-छोटे वीडियो बनाकर रील की शक्ल में फेसबुक और इंस्टा पर डालते हैं इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो 5 सेकंड 10 सेकंड के होते हैं लेकिन उन्हें देखकर आपकी हंसी छूट जाती है एक ऐसा ही वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं।

भैंस को पहना दिया बाइक की हेडलाइट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर dk_writter_ नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक भैंस के सर पर हीरो होंडा की हेडलाइट लगा दी गई है। वीडियो पर कैप्शन दिया गया है पेश है भारत की हीरो होंडा भैंसलेंडर प्लस। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Durgesh Kumar (@dk_writter_)

 

लोगों ने किए फनी कमेंट्स
इस वीडियो पर अब तक 15 मिनट से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और 5 लाख से ज्यादा लोगों ने यह लाइक किया है। वीडियो पर लोगों ने अजब गजब कमेंट्स भी किए हैं एक यूजर ने लिखा बिना पेट्रोल की हीरो होंडा। एक यूजर ने लिखा है भगवान यह क्या दिन देखना पड़ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा भाई इसमें कितने गियर हैं। 

ये भी पढ़ें

click me!