
वायरल डेस्क। आज के जमाने में सच्चा इश्क बहुत कम लोगों को होता है। अब प्यार हुकअप में चेंज हो गया है। किसी से सच्चे दिल से मोहब्बत करो और वो आपको धोखा दे तो आप पर क्या बीतेगी? एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां एक महिला का ब्वॉयफ्रेंड उसे चीट कर रहा था। हद तो तब हो गई जब महिला की बहन के साथ युवक का अफेयर निकला। सच्चाई सामने पर महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने प्रेमी को ऐसा सबक सिखाया की वह ताउम्र याद रखेगा। उसने प्रेमी को भारी बारिश में घर से बाहर निकाल दिया।
ब्वॉयफ्रेंड के चीट करने से गुस्साई महिला
बताया जा रहा है महिला का नाम मारिया है। जो बीते कई महीनों से एक शख्स के साथ रिलेशन में थी। वह उससे प्यार करने लगी थी लेकिन उसका प्रेमी उसके साथ टाइम पास कर रहा था। इतना ही नहीं मारिया का पार्टनर उसकी बहन के साथ भी रिलेशन में था और मारिया को चीट कर रहा था। सच्चाई सामने आने पर वह आगबूबला हो जाती और प्रेमी को घर से बाहर निकाल देती है। वहीं भयंकर बारिश में प्रेमी उससे घर का दरवाजा खोलने के लिए कहता है लेकिन मारिया एक नहीं सुनती। इतना ही नहीं महिला उससे कहती है तुम बहुत बुरे है, अपना सामान पैक करो और निकलो। वह बालकनी से शख्स का सामान भी फेंकते दिखाई दे रही है। आप भी देखिए वीडियो-
अभी तक लाखों लोगों ने देखा वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब एक्स) पर वायरल हो रहा ये वीडियो 15 सेकंड का है। जिसे @NoCapFights एकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। अभी तक वीडियो को सात लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं लोग इस बारे में तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना महिला ने धोखा देने पर युवक के साथ बिल्कुल सही किया जबकि कुछ का कहना है कि महिला को भारी बारिश में युवक के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए था।
ये भी पढ़ें- Viral: 10 मिनट तक गर्लफ्रेंड को KISS करता रहा शख्स, फट गया कान का पर्दा
MyNation Hindi का Beyond News सेक्शन उन पाठकों के लिए है जो सिर्फ ब्रेकिंग नहीं, बल्कि खबरों के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं। यहां आपको गहन विश्लेषण, विशेष रिपोर्ट्स, ग्राउंड रिपोर्ट, इन्वेस्टिगेशन और एक्सपर्ट व्यू मिलेगा—ताकि आप हर मुद्दे को व्यापक दृष्टिकोण से समझ सकें।