mynation_hindi

Covid का ऐसा डर की शख्स ने लगवा डाली 217 बार वैक्सीन,डॉक्टर भी हुए Shocked

Anshika Tiwari |  
Published : Mar 06, 2024, 05:44 PM ISTUpdated : Mar 06, 2024, 05:48 PM IST
Covid का ऐसा डर की शख्स ने लगवा डाली 217 बार वैक्सीन,डॉक्टर भी हुए Shocked

सार

Viral News: दुनिया में कई तरह लोग हैं जो अजीबोगरीब इच्छाएं रखते हैं लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया पर ऐसे शख्स की चर्चा हो रही है जिसने कोविड 19 (covid-19) से बचने के लिए 3-4 बार नहीं बल्कि 217 बार कोविड वैक्सीन लगवा डाली। 

Viral News: डर ऐसी चीज है जो इंसान को किसी भी हद तक जाने के लिए मजबूर कर देती है। ऐसा ही मामला इन दिनों चर्चा में है। जहां एक शख्स ने कोविड होने के डर से 20 महीनों में 217 बार कोविड वैक्सीन लगवा डाली। खास बात रही ये शख्स कोई नौजवान नहीं बल्कि 62 वर्षीय वृद्ध है। अगर कोई इंसान बिना डॉक्टर के पूछे किसी भी दवा की ज्यादा खुराकें लेले तो उसका रिएक्शन हो जाता लेकिन 62 वर्षीय शख्स के शरीर में कोई साइड अफेक्ट नहीं पड़ा और ना ही उसकी प्रतिरोधक क्षमता हुई। जब ये मामला डॉक्टरों तक पहुंचा तो उनके भी कान खड़े हो गए। 

अनोखा केस देख हैरान हुए डॉक्टर

दरअसल, मामले से जुड़ी केस स्टडी प्रकाशित हुई है। जानकारी के अनुसार ये मामला केवल एक शख्स से जुड़ा हुआ ऐसे में इसे पूरी आबादी पर लागू नहीं किया जा सकता है। चूकिं एक्सपर्ट का मानना रहा है, बार-बार कोविड वैक्सीन लगवाने से इंसान की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है लेकिन 217 बार कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद भी व्यक्ति पर कोई दुष्प्रभाव ना पड़ने ने इस थ्योरी को भी अब चुनौती दे दी है। एक्सपर्ट अब इस पर भी चर्चा कर रहे है कि कोरोना की बूस्टर डोज लगवाने का सही समय क्या है। एनडीटीवी की रिपोर्ट् के अनुसार, स्टडी के सह राइटर्स में एक किलियन स्कोबर का मानना है,कोविड फैलाने वाले वायरस के संपर्क में रहने से प्रतिरोधक कोशिकाएं कमजोर हो सकती हैं। जिससे इम्यून सिस्टम भी कमजोर पड़ेगा। वहीं जर्मन शख्स का 217 बार टीकाकरण कराना उनकी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता और सहनशीलता के प्रक्रियाओं के लिए रिसर्च का मामला है। 

पुलिस कर रही मामले की जांच

स्कोबर और उनके साथियों को खबरों के माध्यम से शख्स के बारे में पता चला था। पुलिस व्यक्ति की 217 बार वैक्सीन लगवाने के लिए धोखाधड़ी की जांच कर रही ही थी। जांच में 9 महीनों में 130 बार वैक्सीन लगवाने की बात सामने आई थी। तब स्कोबर और उनके साथियों ने उस शख्स को कई टेस्ट्स के बुलाया। उस व्यक्ति को इन चीजों में दिलचस्पी थी। तब उसने इस बात का भी खुलासा किया वह 87 वैक्सीन अन्य लगवा चुका है। इसके बाद रिचर्स ने उसके सलाइवा और ब्लड टेस्ट किए और उसकी प्रतिरोधक क्षमता की तुलना लगभग 29 लोगों से की गई जिन्होंने वैक्सीन की तीनों डोज ले रखी थीं। वैक्सीन की इतनी ज्यादा मात्रा के बाद भी शख्स के शरीर में कोई दुष्प्रभाव नहीं थे और उसका इम्यून सिस्टम भी अन्य 29 लोगों की तरह नॉर्मल था। 

ये भी पढ़ें-  मज़ेदार वायरल वीडियो- सुंदर आउटफिट पहनकर हाथी ने किया डांस

PREV

Latest Stories

Eid 2024: चांद जैसी खूबसूरत हैं दुनिया की ये 6 मस्जिदें
Eid 2024: चांद जैसी खूबसूरत हैं दुनिया की ये 6 मस्जिदें
इन जगहों पर मंडराती है मौत ! गर्मी में तापमान 50 डिग्री के पार
World Pet Day :इस कुत्ते को खरीदने में बिक जाएंगे बड़े-बड़े अरबपति