
वायरल डेस्क। जरा सोचिए आप सुनसान सड़क पर चल रहे हों और अचानक से कई सारे भूत आपके सामने आ जाएं तो आप क्या करेंगे? ज्यादार लोग चीखेंगे या फिर वहां से भागने की कोशिश करेंगे, लेकिन हम आपसे कहें की दुनिया में ऐसी भी जगह है जहां भूत सड़क पर आकर नाचते हैं तो आप क्या कहेंगे। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जहा कथित तौर पर एक साथ भूत इकट्ठा होकर डांस करते नजर आ रहे हैं।
सड़क पर भूतों ने किया किया डांस
वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि किस तरह भूतों की पोशाक में महिलाएं डांस कर रही हैं। जिसे देखकर कोई भी डर जाए। वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर गुड न्यूज मूवमेंट पेज ने पोस्ट किया है। हालांकि वीडियो में बताया गया है डांस भूत नहीं बल्कि असली महिलाएं कर रही हैं। वीडियो अमेरिका के कनेक्टिक्ट में फेयरफील्ड का है। जहां हैलोवीन पार्टी से पहले मॉम्बीज मनाने की प्रथा है। मॉम्बीज शब्ज जॉम्बी से मिलता जुलता है। फेयरलीलैंड की महिलाएं खास मुहिम के लिए ये रूप धारण करती है।
खास मुहिम के लिए गोस्ट बनते हैं लोग
दरअसल, फेयरीलेंड में महिलाएं हर साल 31 अक्टूबर को मनाएं जाने वाले हैलोवीन से पहले यूं डांस कर करती हैं ताकि कैंसर रिसर्च के लिए पैसे जुटा सकें। महिलाएं ज्यादा से ज्यादा चैरिटी लेने के लिए जॉम्बी बनती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाओं के अनोखे डांस को देखने के लिए सैकड़ों लोग जमा हुए हैं। इस वीडियों को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं लोगों का कहना है, इन महिलाओं कैंसर रिचर्स के लिए ये तरीका अपनाना वाकई कमाल का है। अन्य लोग ने कहा की वह भी इस मुहिम से जुड़ना चाहेंगे।
ये भी पढ़ें- Mukesh Ambani की पत्नी Nita Ambani की कितनी सैलरी?
MyNation Hindi का Beyond News सेक्शन उन पाठकों के लिए है जो सिर्फ ब्रेकिंग नहीं, बल्कि खबरों के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं। यहां आपको गहन विश्लेषण, विशेष रिपोर्ट्स, ग्राउंड रिपोर्ट, इन्वेस्टिगेशन और एक्सपर्ट व्यू मिलेगा—ताकि आप हर मुद्दे को व्यापक दृष्टिकोण से समझ सकें।