टिकटॉक से प्यार, जेल में मुलाकात, अब कैदी से शादी रचाएगी ये महिला

Anshika Tiwari |  
Published : Aug 25, 2023, 08:31 PM ISTUpdated : Aug 25, 2023, 08:34 PM IST
टिकटॉक से प्यार, जेल में मुलाकात, अब कैदी से शादी रचाएगी ये महिला

सार

 कहते हैं प्यार अंधा होता है। लोग प्यार में कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते हैं आज हम आपको एक ऐसे ही हैरान करने वाली कहानी बता रहे हैं जहां एक महिला को कैदी से प्यार हो गया और अब वह उससे शादी करने जा रही है।


वायरल डेस्क। कहते हैं प्यार अंधा होता है। लोग प्यार में कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते हैं आज हम आपको एक ऐसे ही हैरान करने वाली कहानी बता रहे हैं जहां एक महिला को कैदी से प्यार हो गया और अब वह उससे शादी करने जा रही है

ब्रिजेट को हुआ वाल्डेन से प्यार 

ब्रिजेट की कहानी दिल को छू लेने वाली है। महिला का नाम ब्रिजेट वॉल है। जिसने अपने प्यार के लिए हर किसी से बैर ले लिया। ब्रिजेट के पार्टनर का नाम वाल्डेन है। जो किसी मामले में जेल में बंद है। इस बात को ब्रिजेट जानती थी लेकिन वह उससे शादी करने के लिए तैयार हो गई। दोनों ने हाल ही में सगाई की है और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

कैसे हुई प्यार की शुरुआत ?

16 साल की उम्र में ब्रिजेट की अरेंज मैरिज हुई थी लेकिन ये शादी ज्यादा दिन तक न चल सकी और दोनों अलग हो गए। शादी टूटने से ब्रिजेट काफी दुखी थी। इस दौरान उनकी मुलाकात टॉमी वाल्डेन से हुई और फिर दोनों का प्यार परवान चढ़ गया। ब्रिजेट कहती हैं कि वाल्डेन ने उन्हें वो प्यार दिया जो उन्हें कभी नहीं मिला। दोनों की मुलाकात जेल में हुई थी। जेल जाने से पहले वाल्डेन ब्रिजेट को फॉलो करता था। मैं उसे नहीं जानती थी लेकिन वो मुझे जानता था और वे मुझे मैसेज करता था ताकि मैं उससे बात करूं। इसी बीच वाल्डेन जेल चला गया। 

 

 

इस तरह हुई लवस्टोरी की शुरुआत

ब्रिजेट अपनी चचेरी बहन से मिलने जेल गई थीं, उसी दौरान उनकी मुलाकात टॉमी से हुई। बातचीत के दौरान ब्रिजेट का जिक्र हुआ तो टॉमी ने ब्रिजेट के लिए अपने प्यार का इजहार किया और बताया कि वह सालों से ब्रिजेट को टिकटॉक पर फॉलो कर रहा है। वह ब्रिजेट के बेपनाह मोहब्बत करता है। ब्रिजेट की चचेरी बहन ने उसे ये बात बताई और इसके बाद दोनों केब बीच बातचीत शुरू हो गई। धीरे-धीरे ब्रिजेट को भी टॉमी से प्यार हो गया और वह उससे शादी करने के लिए बेताब है। 

PREV

MyNation Hindi का Beyond News सेक्शन उन पाठकों के लिए है जो सिर्फ ब्रेकिंग नहीं, बल्कि खबरों के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं। यहां आपको गहन विश्लेषण, विशेष रिपोर्ट्स, ग्राउंड रिपोर्ट, इन्वेस्टिगेशन और एक्सपर्ट व्यू मिलेगा—ताकि आप हर मुद्दे को व्यापक दृष्टिकोण से समझ सकें।

Recommended Stories

Eid 2024: चांद जैसी खूबसूरत हैं दुनिया की ये 6 मस्जिदें
इन जगहों पर मंडराती है मौत ! गर्मी में तापमान 50 डिग्री के पार