
लखनऊ। सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जो हमारे पेट में गुदगुदी पैदा कर देते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर हमें गुस्सा आता है और कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जिन्हें देखकर हमें रोना आ जाता है। लेकिन हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसे देखकर आपको समझ में नहीं आएगा कि आप क्या रिएक्ट करें।
क्या है वीडियो में
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर a_runkoli77 नाम के अकाउंट में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें छत पर एक लड़का खाना खाने जा रहा होता है और तभी दो-तीन बंदर आते हैं और उसका पूरा खाना छीन ले जाते हैं। लड़के की प्लेट में एक पराठा और एक कटोरी दाल थी। इस घटना के बाद लड़के का चेहरा बिल्कुल उतर जाता है।
लोगों ने दिए अजब गजब रिएक्शन
अब इंस्टाग्राम यूजर इस वीडियो पर अजब गजब कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा देखा अपनी लापरवाही का नतीजा। एक दूसरे यूज़र ने लिखा इसे कहते हैं गरीबी में आटा गीला। एक तीसरी यूज़र ने लिखा नजर हटी दुर्घटना घटी। एक चौथ यूज़र ने लिखा भाग जा भाई नहीं तो तुझे भी नहीं छोड़ेंगे।
वीडियो पर अब तक 1.9 मिलीयन व्यूज आ चुके हैं और 88000 से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।
ये भी पढ़ें
मज़ेदार वायरल वीडियो- सुंदर आउटफिट पहनकर हाथी ने किया डांस...
MyNation Hindi का Beyond News सेक्शन उन पाठकों के लिए है जो सिर्फ ब्रेकिंग नहीं, बल्कि खबरों के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं। यहां आपको गहन विश्लेषण, विशेष रिपोर्ट्स, ग्राउंड रिपोर्ट, इन्वेस्टिगेशन और एक्सपर्ट व्यू मिलेगा—ताकि आप हर मुद्दे को व्यापक दृष्टिकोण से समझ सकें।