अब जहाज का मजा ऑटो में ! देखिए ये Viral Video

Anshika Tiwari |  
Published : Aug 20, 2023, 01:53 PM ISTUpdated : Aug 20, 2023, 01:58 PM IST
अब जहाज का मजा ऑटो में ! देखिए ये Viral Video

सार

इंडिया में देसी जुगाड़ की कमी नहीं है। काम निकालने के लिए लोग कुछ न कुछ दिमाग लगा ही लेते हैं। अब ऐसा ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां शख्स ने ऑटो फ्लाइट में तब्दील कर दिया।  

वायरल डेस्क।  इंडिया में काम न बनने पर लोग कोई न कोई जुगाड़ लगा ही लेते हैं। देसी जुगाड़ का कोई जवाब नहीं। दिमाग का इस्तेमाल भी इतना की आप भी कई बार सोचे की आखिर ये कैसे हो गया ? खैर आपने छह सीटर, फाइव सीटर बाइक देखी होगी। यहां तक ट्रैक्टर से बनी हुई बाइक भी देखी होगी लेकिन क्या उड़ने वाला ऑटो देखा है? सही पढ़ा आपने। फ्लाइट में तो सब बैठते हैं लेकिन क्या आपने ऑटो में फ्लाइट का मजा लिया है? 

अब फ्लाइट का मजा ऑटो में 

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां ऑटो को प्लेन में तब्दील कर दिया गया। हद तो तब हो गई जब ऑटो वाला हवा की सैर कराने के लिए ऑटो में सवारी भी बैठा रहा है। इस वीडियो को ट्विटर (अब एक्स) पर प्रिया वर्मा नाम की सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा शेयर किया गया है। वहीं वायरल वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आप भी देखिए अब उड़ने वाले ऑटो को-

 

 

 

नेटिजंस दे रहे जबरदस्त रिएक्शन

वहीं वीडियो वायरल होने पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है जिसके पास फ्लाइट में बैठने के पैसे नहीं है वह अब ऑटो में फ्लाइट का मजा ले सकता है। इसके साथ ही कुछ लोग इसे एडिटिंग बता रहे हैं। साथ ही माई नेशन भी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। 


अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- लोगों को न्यूड देखने की हसरत, 'मैजिकल मिरर' का चक्कर, हैरान कर देगी ये कहानी

PREV

MyNation Hindi का Beyond News सेक्शन उन पाठकों के लिए है जो सिर्फ ब्रेकिंग नहीं, बल्कि खबरों के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं। यहां आपको गहन विश्लेषण, विशेष रिपोर्ट्स, ग्राउंड रिपोर्ट, इन्वेस्टिगेशन और एक्सपर्ट व्यू मिलेगा—ताकि आप हर मुद्दे को व्यापक दृष्टिकोण से समझ सकें।

Recommended Stories

Eid 2024: चांद जैसी खूबसूरत हैं दुनिया की ये 6 मस्जिदें
इन जगहों पर मंडराती है मौत ! गर्मी में तापमान 50 डिग्री के पार