mynation_hindi

रकुल-जैकी की शादी में भूमि का दिखा स्टाइलिश अवतार, फोटो शेयर कर कपल पर लुटाया प्यार...

Bhawana tripathi |  
Published : Feb 22, 2024, 05:40 PM ISTUpdated : Feb 22, 2024, 05:45 PM IST
रकुल-जैकी की शादी में  भूमि का दिखा स्टाइलिश अवतार, फोटो शेयर कर कपल पर लुटाया प्यार...

सार

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी में भूमि पेडनेकर  भी शामिल हुई थी उन्होंने इंस्टा पोस्ट की मदद से रकुल और जैकी के साथ प्यारी फोटो शेयर की है।

मनोरंजन। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी के बाद से बॉलीवुड सेलिब्रिटी के बेहद स्टाइलिश लुक सामने आ रहे हैं। कपल की शादी 21 जनवरी को गोवा में हो चुकी है। कपल ने दो रीति-रिवाज से शादी की है। जेनेलिया के साथ ही अब भूमि पेडनेकर ने भी शादी की बेहद खूबसूरत फोटो शेयर की है। इससे पहले उनकी बहन ने मेहंदी के फोटोज और वीडियो शेयर किए थे।

भूमि पेडनेकर ने पहना स्नो व्हाइट लहंगा

शादी में भूमि ने स्नो व्हाइट कलर का लहंगा पहना था। लहंगा कढ़ाईदार था। उन्होंने लहंगे के साथ बंद नेकलाइन वाला ब्लाउज कैरी किया था। आउटफिट की खास बात उसकी कढ़ाई थी। लेस वर्क के साथ ही फ्लेयर्ड लहंगा लुक को खूबसूरत बना रहा था। लुक को गॉर्जियस बनाने के लिए भूमि ने दुपट्टा भी कैरी किया था। बालों में गजरा और हल्का मेकअप भूमि को अलग लुक दे रहा था। 

भूमि से पहले बहन समीक्षा ने डाली थी फोटो

भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar)  की बहन समीक्षा (Samiksha Pednekar) ने सबसे पहले रकुल और जैकी के मेहंदी के फोटोज शेयर किए थे। उन्होंने कपल की मेहंदी का वीडियो भी बनाया था। मेहंदी के दौरान  बहन समीक्षा भूमि के साथ नज़र आई। समीक्षा ने पिस्ता ग्रीन कलर का आउटफिट पहने हुए नज़र आई। वहीं भूमि ने येलो कलर का एथनिक ड्रेस पहना था। दोनों ने शादी में साथ में मस्तीभरे अंदाज में सेलीब्रेशन किया। अक्सर दोनों बहनें फैंस को एक जैसी लगती हैं। कई बार भूमि की बहन को देखकर फैंस कंफ्यूज हो जाते हैं कि ये भूमि हैं या फिर समीक्षा।

ये भी पढ़ें:पति से अलग होने के बाद पहली बार ईशा देओल ने लिखी अपने दिल की बात, छलका एक्ट्रेस का दर्द!...
एक्ट्रेस तृषा का इन विवादों से रहा है नाता, नहाने के वीडियो से लेकर अफेयर तक ये हैं बड़े विवाद!...

 

PREV

Recommended Stories

कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
तीसरी बीवी संग रोमांटिक हुए शोएब मलिक, यूं दी ईद की मुबारकबाद
तीसरी बीवी संग रोमांटिक हुए शोएब मलिक, यूं दी ईद की मुबारकबाद