मनोरंजन। साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) का नाम एक बार फिर से चर्चा में बना हुआ है। इस बार  AIADMK पार्टी के पूर्व नेता एवी राजू ने एक्ट्रेस के बारे में विवादित बयान दे दिया है। इसके बाद एक्ट्रेस ने एवी राजू के खिलाफ मानहानी का केस दर्ज कराया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस का नाम चर्चा में हो। इससे पहले भी ऐसे कई वाकये हो चुके हैं जब एक्ट्रेस का नाम विवादों में आया है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस तृषा कृष्णन कब-कब विविदों में पड़ी हैं। 

दो दशकों से कर रही हैं फैंस के दिलों में राज

तृषा कृष्णन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही निज़ी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनका एक बड़ा प्रशंसक वर्ग है जो उनकी फिल्मों को पसंद करता है। साल 2002 में फिल्म (Maunam Pesiade) से उन्होंने बतौर हिरोइन डेब्यू किया था। तृषा कृष्णन की दूसरी फिल्म रेन.. ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। साथ ही वो नुवुवोस्टेन नेनोद्दंताना में भी बेहतरीन अदाकारी कर फैंस को दीवाना बना चुकी हैं। उनको फिल्म इंडस्ट्री में लगभग दो दशक हो चुके हैं और अभी भी वो लोगों के दिलों में राज कर रही हैं।

जब नहाते हुए वायरल हुआ था वीडियो

तृषा कृष्णन उस वक्त विवादों से घिर गई थी जब उनका नहाता हुआ वीडियो वायरल हो गया था। इस वीडियो को इंटरनेट पर खूब शेयर किया गया था। हालांकि एक्ट्रेस ने इस बात से साफ इंकार किया था कि वो उनका वीडियो है।

जब बेडरूम की तस्वीरें हो गई थी वायरल

ये वाकया शायद कोई न भूला हो। सिंगर सुचित्रा के ट्विटर अकाउंट से तृषा की बेड पर लेटी हुई प्राइवेट तस्वारें वायरल हो गई थी। फोटो में तृषा एक्टर धनुष के बिस्तर में लेटी हुई दिखाईं दे रही थी। एक्टर विजय और राणा के साथ भी तृषा के अफेयर की बात सामने आ चुकी है।

एक्टर ने जब कह दी थी गलत बात

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Trish (@trishakrishnan)

एक्टर मंसूर अली खान ने तृषा पर टिप्पणी  कर कहा था 'मुझे लग रहा था कि 'लियो' फिल्म में  तृषा के साथ रेप सीन होगा...' इस टिप्पणी से विवाद शुरू हो गया था। एक्ट्रेस के फैंस ने भी उनका पूरा सपोर्ट किया था।

जब तृषा ने तोड़ दी थी सगाई

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Trish (@trishakrishnan)

मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जाता रहा है कि अफेयर की वजह से तृषा की सगाई भी टूट गई थी। तृषा की सगाई वरुण मनियन नाम के बिजनेसमैन से हुई थी।

और पढ़ें: श्रद्धा कपूर के भाई के घर गूंजी किलकारी, पद्मिनी कोल्हापुरे की खुशी का नहीं है ठिकाना!...
पहली डिलिवरी के बाद इस बात से परेशान थी अनुष्का शर्मा, फिर उठाया था ये कदम......