जब दो गुनी उम्र के शम्मी कपूर को शादी के लिए मुमताज ने कर दिया था मना, तमतमा गए थे एक्टर...

Bhawana tripathi |  
Published : Feb 26, 2024, 12:18 PM IST
जब दो गुनी उम्र के शम्मी कपूर को शादी के लिए मुमताज ने कर दिया था मना, तमतमा गए थे एक्टर...

सार

एवरग्रीन बॉलीवुड एक्ट्रेस मुमताज की फिल्मों का जादू लोगों के सिर चढ़ कर बोलता था। हाल ही में उन्होंने अपनी और दिवंगत एक्टर शम्मी कपूर की लव स्टोरी को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। 

Mumtaz-Shammi Kapoor Love Story। बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस  मुमताज की फिल्मों ने फैंस का न सिर्फ मनोरंजन किया बल्कि उन्हें प्यार करना भी सिखाया। एक्ट्रेस मुमताज की बेहतरीन फिल्में आज भी लोगों के ज़हन में बसी हुई हैं। मुमताज ने हाल ही में zoom TV को दिए इंटरव्यू में अपने और दिवंगत एक्टर शम्मी कपूर की लव स्टोरी के बारे में ऐसी बात बताई जो शायद कम ही लोग जानते होंगे।

एक-दूसरे से करते थे प्यार

मुमताज और शम्मी कपूर की लव स्टोरी के किस्से अक्सर लोगों की ज़ुबान पर रहते थे। मुमताज को पहली नज़र में ही एक्टर शम्मी कपूर से प्यार हो गया था। मुमताज ने बताया कि मैं एक्टर से प्यार करने लगी थी। शम्मी कपूर के साथ फिल्म 'ब्रम्हचारी' में काम कर चुकी एक्ट्रेस ने शम्मी कपूर के शादी का प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया था। इस प्यारी जोड़ी की लव स्टोरी का वहीं पर 'द एंड' हो गया। शम्मी कपूर रिजेक्शन के बाद तमतमा गए थे। ऐसा हुआ इसलिए था क्योंकि शम्मी कपूर ने मुमताज के सामने एक शर्त रख दी थी। मुमताज वो शर्त मानने को नहीं तैयार थीं।

फिल्मों में काम करना बना था रिजेक्शन की वजह

मुमताज अपने इंटरव्यू में बताती हैं हम दोनों की लव स्टोरी 'आजकल तेरे मेर प्यार के चर्चे' गाने से शुरू हुई थी। इस गाने के दौरान हम दोनों करीब आए थे। इस दौरान हम में प्यार हुआ। हमारा रिश्ता दो साल तक था। फिर बाद में जब शम्मी कपूर ने अपने प्यार का इजहार किया तो मैंने मना कर दिया था। इस बात से शम्मी कपूर तमतमा गए थे। मुमताज के इंकार कि वजह थी उनका काम। उस दौर में कपूर खानदान की बहुंए काम नहीं करती थीं। शम्मी कपूर से शादी करने के बाद मुमताज एक्टिंग करियर छोड़ना नहीं चाहती थीं। बस इसी के कारण उन्होंने शम्मी कपूर के शादी के प्रपोजल को रिजेक्ट कर दिया। 

ये भी पढ़ें: तो क्या हॉलीवुड की फिल्मों में दिखेंगी एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर?...
48 घंटे तक कमरे में अकेली रही एक्ट्रेस, फिर बाहर निकली मौत की खबर........
 

PREV

Recommended Stories

कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
तीसरी बीवी संग रोमांटिक हुए शोएब मलिक, यूं दी ईद की मुबारकबाद