mynation_hindi

TV जगत में जल्द बजेगी शहनाई,शादी करने वाले हैं Priyanka Chahar Chaudhary और Ankit Gupta

Anshika Tiwari |  
Published : Mar 12, 2024, 05:54 PM IST
TV जगत में जल्द बजेगी शहनाई,शादी करने वाले हैं Priyanka Chahar Chaudhary और Ankit Gupta

सार

Priyanka chahar choudhary and Ankit Gupta Wedding: बॉलीवुड के साथ टीवी इंडस्ट्री में शादी का सीजन चल रहा है। अब इसी बीच बड़ी न्यूज सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस के पॉवरफुल कपल प्रिंयका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता इस साल के आखिरी तक शादी रचा सकते हैं। 

इंटरटेनमेंट डेस्क। इन दिनों बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री में शहनाई बज रही है। इसी बीच बड़ी न्यूज आई है। टीवी के पावरफुल कपल और  फैंस के फेवरेट प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता (priyanka chahar choudhary and ankit gupta) शादी के बंधन में बंध सकते हैं। टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट् के मुताबिक दोनों 2024 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं हालांकि अभी तक डेट रिवील नहीं हुई है लेकिन माना जा रहा है ये कपल साल के आखिर में यानी नवंबर-दिसंबर में हमेशा के लिए एक-दूजे का हाथ थाम सकते हैं।

BIGG BOSS शो में आए थे नजर 

प्रिंयका चाहर चौधरी और अंकिता गुप्ता (priyanka chahar choudhary and ankit gupta relationship) एक साथ बिग बॉस के घर में नजर आए थे। दोनों के बीच शो में ही नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। शो खत्म होने के बाद अक्सर डिनर और लंच के लिए प्रियंका-अंकित को साथ में स्पॉट किया जाता। अब उनकी शादी की खबरों ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। खैर इस बारे में अभी तक दोनों की तरफ से कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। ऐसे में दोनों की शादी की खबर कितनी पक्की है ये कहा नहीं जा सकता।

रिलेशनशिप पर प्रियंका-अंकित का रिएक्शन

प्रियंका चाहर और अंकित गुप्ता बिग बॉस के पॉपुलर कपल में से एक हैं। दोनों को फैंस एक साथ देखना चाहते हैं लेकिन कभी अकिंत और प्रियंका ने रिलेशनशिप पर मुहर नहीं लगाई है। दरअसल,एक बार प्रियंका ने रिंग फ्लॉन्ट करते हुए फोटो पोस्ट की थी जिसके बाद कयास लगने थे एक्ट्रेस को अंकित ने प्रपोज किया है पर (priyanka chahar choudhary ankit gupta love story)  मीडिया का सवालों का जवाब देते हुए अंकित इसे टाल गए थे और कहा था कि शादी क्या होता है हम दोनों आपको ऐसे खुश नहीं लगते हैं क्या। वहीं प्रियंका ने रिंग फ्लॉन्ट करने के बाद फैंस को सफाई देते हुए कहा था कि वह और अंकित करीबी दोस्त हैं लेकिन दोनों की कमेस्ट्री देखकर फैंस को जल्द खुशखबरी का इंतजार है। खैर,दोनों की शादी की बात सच या नहीं तो केवल प्रियंका -अंकित बता सकते हैं। 
ये भी पढ़ें- भाईजान सलमान ईद में फिर से मचाएंगे धमाल, साल 2025 में आएगी बड़ी फिल्म,इन फिल्मों ने भी की थी बंपर कमाई

PREV

Recommended Stories

कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
तीसरी बीवी संग रोमांटिक हुए शोएब मलिक, यूं दी ईद की मुबारकबाद