Salman Khan New Film in Eid 2025: बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की नई फिल्म की अनाउंसमेट हो चुकी है। ये फिल्म साल 2025 में ईद के मौके पर आएगी। ऐसा पहली बार नहीं है कि सलमान खान कि फिल्म ईद के मौके पर आ रही हो। आइए जानते हैं कि ईद में सलमान खान कि कौन-सी फिल्में धमाल मचा चुकी हैं। 

वांटेड (2009)

गैंगस्टर ड्रामा फिल्म वांटेड ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को फैंस ने खूब पसंद किया था। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट आयशा टाकिया थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म ने 93 CR का बिजनेस किया था। 

साल 2010 की बंपर फिल्म बनी थी दबंग

चुलबुल पांडे का किरदार आज भी लोगों के मन में बसा हुआ है। दबंग फिल्म में सलमान के अपोजिट सोनाक्षी सिन्हा के किरदार को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। इस फिल्म ने करीब 219 CR की कमाई की थी। 

बॉडीगार्ड

साल 2011 मं आई फिल्म बॉडीगार्ड का मासूम लवली सिंह मानों लोगों का चाहेता बन गया हो। फिल्म में करीना कपूर के रोल को भी खूब पसंद किया गया था। फिल्म ने 234  CR का बिजनेस किया था। इसके साथ ही सलमान की ईद में रिलीज हुई फिल्में एक था टाइगर, किक, बजरंगी भाईजान, सुल्तान, ट्यूबलाइट, रेस 3, भारत थी। ज्यादातर फिल्मों ने बंपर कमाई का रिकॉर्ड कायम किया है। 
 

सलमान खान ने नई फिल्म की सोशल मीडिया में दी जानकारी 

बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर और डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला के साथ सलमान खान एक फिल्म करने जा रहे है। इस बात की जानकारी उन्होंने इंटाग्राम के माध्यम से फैंस को दी। दोनों की जोड़ी को किक फिल्म में काफी पसंद किया गया था। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि साल 2025 में ईद के मौके पर फिर से धमाल मचने वाला है। 

ये भी पढ़ें:  ऑस्कर 2024 में इंडियन फैंस के लिए प्राउड मोमेंट, RRR का गाने 'नाटू नाटू' ने मचाया धमाल.........