mynation_hindi

Rakul preet singh jackky bhagnani wedding: संगीत में शिल्पा और राज की पर्फॉमेंस, खाने का मीनू हुआ रिवील...

Bhawana tripathi |  
Published : Feb 21, 2024, 01:25 PM ISTUpdated : Feb 21, 2024, 03:30 PM IST
Rakul preet singh jackky bhagnani wedding: संगीत में शिल्पा और राज की पर्फॉमेंस, खाने का मीनू हुआ रिवील...

सार

रकुल और जैकी की संगीत नाइट में शिल्पा शेट्टी ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस, खाने का मेनू हुआ रिवील।

Rakul preet singh jackky bhagnani wedding: गोवा में रकुल और जैकी की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। बॉलीवुड से कई हस्तियां कपल की शादी में पहुंच चुके हैं। मेहंदी की रस्म भी हो चुकी है। रकुल के पेरेंट्स ने लोगों का स्वागत किया। जूम टीवी की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया है जहां रकुल के पेरेंट्स सभी का धन्यवाद करते नज़र आ रहे हैं।

रकुल की मां नज़र आई सफेद लहंगे में

 

ब्राइड टू बी रकुल के पेरेंट्स का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वो पैप्स को धन्यवाद कहते नज़र आ रहे हैं। रकुल की मां वाइट एंड पिंक फ्लोरल लहंगे में नजर आ रही हैं। उनका लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है।

शादी का मीनू हुआ रिवील

शादी का मीनू रिवील हो चुका है। जैसा कि सब जानते हैं कि रकुल फिटनेस फ्रीक हैं। उन्होंने अपने मेहमानों का खास ध्यान रखते हुए मीनू डिसाइड किया है। शादी में इंडियन के साथ ही कॉन्टिनेंटल डिश का जाय़का लिया जाएगा। साथ ही कपल्स ने ग्लूटेन फ्री और शुगर फ्री ऑप्शन भी रखें। ये कहा जा सकता है कि कपल को अपने मेहमानों की सेहत की पूरी परवाह है।

 शादी में ये सितारे आएंगे नज़र

रकुल-जैकी की शादी में अर्जुन कपूर, आयुष्मान खुराना, अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी, शाहिद कपूर, सोनम कपूर के साथ ही कई बॉलीवुड सेलेब्स नज़र आएंगे। कपल शाम को तीन बजे तक शादी के बंधन में बंधेगे। शादी दो रीति रिवाज़ से होगी।

संगीत सेरेमनी में दिखी शिल्पा और राज की परफॉमेंस

शिल्पा शेट्टी और राजकुंद्रा ने कपल की शादी में चार चांद लगा दिए। दोनों ने संगीत सेरेमनी में धुआंधार परफॉर्मेंस दी है। शिल्पा के साथ राज बॉलीवुड के सॉन्ग मुंडया तू बचके रही पर परफॉर्म किया।
 

PREV