mynation_hindi

अथिया, अनुष्का, कियारा जैसा लहंगा पहनने पर रकुल प्रीत सिंह हुईं ट्रोल, फैंस को नहीं पसंद आया ब्राइडल लुक!

Bhawana tripathi |  
Published : Feb 22, 2024, 09:44 AM ISTUpdated : Feb 22, 2024, 09:52 AM IST
अथिया, अनुष्का, कियारा जैसा लहंगा पहनने पर रकुल प्रीत सिंह हुईं ट्रोल, फैंस को नहीं पसंद आया ब्राइडल लुक!

सार

 Rakul Preet Singh शादी के बंधन में बंध गई हैं। फैंस के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीजा उन्हें बधाई दे रहे हैं। फैंस रकुल के ब्राइडल लुक से खुश नहीं नज़र आ रहे हैं। फैंस का मानना है कि रकुल ने फिर से वही कपड़े पहन लिए हैं।

मनोरंजन।  रकुल प्रीत सिंह और जैकी 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया में वायरल हो चुकी हैं। जहां एक ओर फैंस रकुल और जैकी को शादी की बधाईयां दे रहे हैं वहीं कुछ फैंस कपड़ों की वजह से ट्रोल भी कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि रकुल की शादी की ड्रेस में कोई नयापन नहीं है। उन्होंने ठीक वैसा ही लहंगा पहना है जैसा कुछ एक्ट्रेस अपनी शादी में पहले ही पहन चुकी हैं। आईए जानते हैं कि किन एक्ट्रेस ने लगभग एक जैसे लहंगे अपनी शादी में पहने थे। 

अथिया शेट्टी के ब्राइल लुक से हो रहा है कंपेयर

रकुल के ब्राइडल लुक का कंपेयर अथिया शेट्टी के ब्राइल लुक से किया जा रहा है। शादी में रकुल ने पीच कलर फ्लोरल डिजाइन लहंगा पहना था। साथ ही में उन्होंने कुंदन हैवी लुक हार और ईयररिंग्स भी कैरी किया था। उनके लहंगे की तुलना अथिया शेट्टी के लहंगे से की जा रही है। आपको बताते चले कि अथिया ने भी शादी में पीच कलर के लहंगे का चुनाव किया था।

आंखे तरस गई हैं लाल जोड़ा देखने को..

सोशल मीडिया में जब भी कोई सेलिब्रिटी फोटो डालता है तो फैंस के रिएक्शन न आए ऐसा हो ही नहीं सकता है। फिलहाल रकुल के ब्राइडल लुक को लेकर फैंस अपना गुस्सा दिखा रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा है कि हर सेलिब्रिटी एक ही जैसा ब्राइडल लुक क्यों है? क्या पीच कलर का लहंगा बॉलीवुड की नेशनल ड्रेस बन गई है। फैंस की बातों से लग रहा है कि उन्हें पीच पिंक कलर नहीं बल्कि कैटरीना कैफ जैसा रेड ब्राइडल लुक पसंद है।

अनुष्का और कियारा के लुक को भी किया जा रहा है शेयर

रकुल की शादी की फोटोज वायरल होते ही फैंस अब बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ ही कियारा आडवाणी के ब्राइडल लुक को भी शेयर कर रहे हैं। अगर सभी फोटोज को ध्यान से देखा जाए तो सभी लोगों में काफी कुछ कॉमन हैं। अथिया, अनुष्का और कियारा ने भी पीच पिंक कलर लहंगे के साथ हैवी ज्वैलरी पहनी है।

ये भी पढ़ें: रकुल प्रीत संग जैकी ने लिए सात फेरे, बेहद खूबसूरत दिखीं जैकी की दुल्हनियां......

पहली डिलिवरी के बाद इस बात से परेशान थी अनुष्का शर्मा, फिर उठाया था ये कदम......
 

 

PREV

Recommended Stories

कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
तीसरी बीवी संग रोमांटिक हुए शोएब मलिक, यूं दी ईद की मुबारकबाद