अनुष्का शर्मा ने हाल ही में दूसरे बच्चे की मां बनी हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है जिसका नाम अकाय है। ये गुड न्यूज जानकार अनुष्का विराट के फैंस बहुत खुश हैं। जब अनुष्का साल 2021 में वमिका की मां बनी थीं तब उनको एक बात ने बहुत परेशान किया था। अनुष्का डिलिवरी के बाद बढ़े हुए वजन को लेकर बहुत परेशान थीं। उन्होंने अपनी परेशानी दूर करने के लिए फिटनेस ट्रेनर की मदद ली। इसके बाद वो कुछ ही समय में फिट हो गई थीं। मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया था।   

न्यूट्रीशनिस्ट रयान ने की थी मदद

 

प्रेग्नेंसी में बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए अनुष्का ने न्यूट्रीशनिस्ट रयान फर्नांडो की मदद ली थी। रयान फर्नांडो फेमस न्यूट्रीशनिस्ट है। विराट भी रयान की एडवाइज फॉलो करते हैं। विराट ने भी अपना वजन पहले की तुलना में कम किया है। 

जब अनुष्का को हो गई थी अपने ही शरीर से नफ़रत

पहली डिलिवरी के बाद अनुष्का का वजन काफी बढ़ गया था। इस कारण से उन्हें अपने शरीर से नफरत होने लगी थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि मुझे अपने शरीर से नफरत होने लगी थी क्योंकि मैं पहले जितनी फिट नहीं थी। अनष्का को फिट रहना पसंद है इसलिए उन्हें बढ़े हुए वजन से समस्या हो रही थी।

ऐसे किया था अनुष्का ने वजन कम

डिलिवरी के बाद वजन कम करने के लिए रेयान ने अनुष्का को पानी की पर्याप्त मात्रा का सेवन और साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेने की सलाह दी थी। डिलिवरी के बाद बच्चे को दूध पिलाने से भी वजन कम करने में मदद मिलती है। मसल्स को हुई परेशानी को ठीक करने के लिए अनुष्का शर्मा से अच्छी नींद ली। साथ ही उन्होंने ट्रेनर की हेल्प से एक्सरसाइज भी की।

ये भी पढ़ें:विराट-अनुष्का के दूसरे बच्चे की बात थी सही तो आखिर एबी ड‍िव‍िल‍ियर्स ने क्यों मांगी माफी?...
ITC Grand Hotel: रकुल-जैकी ने शादी के लिए चुना है गोवा का ये खास होटल, जानिए क्या है होटल की खासियत...