रणवीर को बैट से मारती नजर आई दीपिका, रणवीर बोले- मेरी रील और रियल कहानी

Published : Jun 12, 2019, 03:02 PM IST
रणवीर को बैट से मारती नजर आई दीपिका, रणवीर बोले- मेरी रील और रियल कहानी

सार

फिल्म '83' में रणवीर सिंह के साथ उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। अब ऐसे में दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दीपिका रणवीर की बैट से धुनाई करती नजर आ रही हैं। 

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक साथ फिल्म ‘83’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म में दीपिक रणवीर की पत्नी का रोल निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म को कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं और फिलहाल फिल्म की शूटिंग लंदन में हो रही है। 

रणवीर सिंह ने अपने फैन्स के साथ फिल्म '83' की शूटिंग के दौरान की फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। लेकिन रणवीर सिंह ने  अपने ट्विटर हैंडल से फैन्स के साथ एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह की बैट से पिटाई कर रही हैं। हालांकि दोनों एक दूसरे से मजाक के मूड में हैं। सोशल मीडिया पर रणवीर और दीपिका का यह वीडियो वायरल हो रहा है। 

दोनों का यह क्यूट वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इसी के साथ दीपिका और रणवीर भी एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। 

अभिनेता रणवीर सिंह ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरी जिंदगी की कहानी, रियल और रील।'

इस वीडियो के साथ रणवीर सिंह और दीपिका की कुछ तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं। जिन्हें दीपिका और रणवीर दोनों ने शेयर किया है। हालांकि इन फोटो को शेयर करते हुए रणवीर सिंह का कैप्शन काफी खास है। उन्होंने लिखा है,' मेरी पत्नी से बेटर मेरी पत्नी का किरदार कौन निभा सकता है?'

बात करें फिल्म '83' की तो यह 10 अप्रैल साल 2020 में रिलीज होगी। इस फिल्म में ऐमी विर्क, जतिन सरना, हार्डी संधू, ताहिर भसीन, पंकज त्रिपाठी, साकिब सलीम जैसे शानदार सितारे नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 1983 में भारत की विश्वकप की जीत के पल दोबारा सबके सामने लेकर आएगी। फिल्म में रणवीर सिंह लीजेंड्री क्रिकेटर कपिल देव के रोल में नजर आने वाले हैं। दीपिका इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी के रोल में नजर आएंगी।

 

PREV

Recommended Stories

कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
तीसरी बीवी संग रोमांटिक हुए शोएब मलिक, यूं दी ईद की मुबारकबाद