mynation_hindi

70वां गणतंत्र: बॉलीवुड में दिखा देशभक्ति का जज्बा, तिरंगा लहराते दिखे विक्की कोशल

Published : Jan 26, 2019, 04:31 PM IST
70वां गणतंत्र: बॉलीवुड में दिखा देशभक्ति का जज्बा, तिरंगा लहराते दिखे विक्की कोशल

सार

आज पूरा भारत बेहद खुशी के साथ 70 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। वहीं बॉलीवुड के सेलेब्रीटिज भी पिछे नहीं हैं। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स की देशभक्ति की लहर देखने को मिल रही है।

आज पूरा भारत बेहद खुशी के साथ 70 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। जहां पूरे देश वासी इस दिन को खुशी और उल्लास के साथ मना रहे हैं। वहीं बॉलीवुड के सेलेब्रीटिज भी पिछे नहीं हैं। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स की देशभक्ति की लहर देखने को मिल रही है। सेलेब्स अपने सोशल मीडिया हैंडल से सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

विक्की कौशल से लेकर कपिल शर्मा तक सभी ने ट्वीट कर देश के प्रति अपने प्यार को जाहिर किया है।

अभिनेता विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर तिरंगा झंडा हाथ में लेकर एक फोटो शेयर की है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि, ‘’झंडा ऊंचा रहे हमारा, हैप्पी रिपब्लिक डे। जय हिंद!’’

उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। बता दें कि हाल ही में विक्की कौशल फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' रिलीज हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। यह फिल्म साल की पहली फिल्म है जिसने 100 करोड़ कमाए है। 

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी ट्वीट कर लोगों को रिपब्लिक डे की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा- सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनायें। जय हिंद! 

अभिनेता आर माधवन ने भी ट्वीट किया। उन्होंने सभी को रिपब्लिक डे की शुभकामनाएं दीं। बता दें कि माधवन इन दिनों अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। वे 'रॉकेट्री दि नांबी एफेक्ट' में 77 वर्षीय ISRO के साइंटिस्ट नंबी नारायणन का किरदार निभाते नजर आएंगे। 

वहीं अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, स्वरा भास्कर और प्रियंका चोपड़ा ने भी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

PREV

Recommended Stories

कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
मल्लिका शेरावत को देख शर्म से लाल हुए इमरान हाशमी,बोले-अरे मैं....