mynation_hindi

आधी रात को ड्राइवर ने कार में अगवा किया इस अभिनेत्री को, ट्वीट कर पल-पल की देती रही जानकारी

Published : Mar 26, 2019, 04:56 PM IST
आधी रात को ड्राइवर ने कार में अगवा किया इस अभिनेत्री को, ट्वीट कर पल-पल की देती रही जानकारी

सार

अहाना कुमरा ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुए एक हादसे की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। अपने साथ हुए इस हादसे से वह काफी डर गई हैं। 

फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' की अभिनेत्री अहाना कुमरा ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुए एक हादसे की जानकारी दी है। उन्होंने अपने टि्वटर अकाउंट पर अपनी एक ट्रिप को लेकर पोस्ट शेयर कए है।

दरअसल, अहाना रविवार को शिमला से अमृतसर जा रही थीं। जिस कैब में अहाना थीं, उसके ड्राइवर ने उनके साथ बदसलूकी की। अहाना ने ट्वीट कर इस भयावह ट्रिप के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि, कैब के ड्राइवर ने फिरौती के लिए उन्हें पकड़ लिया था।

अहाना ने लिखा, 'मैंने 23 मार्च को MakeMyTrip से कैब बुक की थी। उसी समय मैंने सारे पैसे ऑनलाइन दे दिए थे। कैब वाला 4 घंटे देरी से आया। इसके बाद सफर और भी भयानक होता चला गया। कैब ड्राइवर का नाम सुशील था। जो VD ट्रैवल के लिए काम करता है।' 

'उस कंपनी ने कैब ड्राइवर के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर नहीं किए। इसके बाद ड्राइवर ने कार आगे बढ़ाने से मना कर दिया। आधी दूर चलकर वो कार रोककर खड़ा हो गया।' इसके बाद एक्ट्रेस ने मेक माई ट्रिप से संपर्क किया। वहां से उन्हें सही जवाब नहीं मिला। फिर अहाना ने मदद के लिए टि्वटर पर ट्वीट किए।

इस दौरान अहाना ने कहा कि उनके लिए यह यात्रा काफी असुरक्षित है। साथ ही वह अपने फैंस को यह भी कहती रही कि ट्रिप साइट से बुकिंग कराने से पहले सावधानी बरतें। यह बिल्कुल भी भरोसेमंद नहीं होती हैं। इसके बाद जब अहाना अमृतसर पहुंच गई तो इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट पर दी और लिखा कि अब वो सुरक्षित हैं।    

PREV

Latest Stories

कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
मल्लिका शेरावत को देख शर्म से लाल हुए इमरान हाशमी,बोले-अरे मैं....
मल्लिका शेरावत को देख शर्म से लाल हुए इमरान हाशमी,बोले-अरे मैं....
तीसरी बीवी संग रोमांटिक हुए शोएब मलिक, यूं दी ईद की मुबारकबाद