अनुष्का की “ममता” पर वरुण बने “मौजी” , देखें कैसे

Neha Dogra |  
Published : Sep 09, 2018, 12:44 AM IST
अनुष्का की “ममता” पर वरुण बने “मौजी” , देखें कैसे

सार

फिल्म सुई धागा का ट्रेलर और दो गाने रिलीज हो चुके हैं, जो कि लोगों को खूब पसंद आए। अब वरुण ने ट्वीटर पर अपने फिल्म के लुक के बारे में बताते हुए वीडियो शेयर की है

फिल्म ‘सुई धागा’ का जब से ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से ही यह फिल्म काफी चर्चा में हैं। खास तौर से वरुण और अनुष्का के लुक में लोग बेहद दिलचस्पी दिखा रहे हैं। दोनों स्टार्स का लुक इस फिल्म में बेहद साधारण रखा गया है। फिल्म में अनुष्का ‘ममता’ का रोल अदा कर रही हैं और वरुण ‘मौजी’ का, यह दोनों पति-पत्नी हैं।

फिल्म की कहानी कुछ यूं है कि, ममता और मौजी ज‍िंदगी में ठोकर लगने के बाद खुद ही अपने सपनों को बुनते हैं। कड़ी मेहनत के बाद दोनों अपने सपनों को पूरा करते हैं। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद अनुष्का के लुक को लेकर काफी मज़ाक बना था, लोगों ने तरह-तरह के मीम्स भी सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। जिसके बाद अनुष्का ने अपने इस लुक से जुड़ी एक वीडियो जारी की। जिसमें यह बताया गया था कि कैसे वह ममता के किरदार के लिए तैयार होती थी। वीडियो में बताया गया है कि उन्हें ममता के लुक में आने के लिए केवल 20 मिनट लगते थे।

अब अनुष्का शर्मा के बाद वरुण धवन ने अपने लुक को लेकर ट्वीटर पर वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में वरुण ‘मौजी’ के लुक के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

देखें वीडियो

PREV

Recommended Stories

राजमौली ने पवन कल्याण और अल्लू अर्जुन संग क्यों नहीं बनाई कोई फिल्म?
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर