दो बच्चों के बाप सुपरस्टार गोविंदा दूसरी बार बनें दूल्हा? 60 साल की उम्र में रचाई शादी

By Anshika TiwariFirst Published Mar 21, 2024, 12:42 PM IST
Highlights

Govinda marriage pics: इस वडक्त सोशल मीडिया पर चर्चा है कि 60 साल की उम्र में सुपरस्टार गोविंदा ने दूसरी शादी रचा ली है,जिसका वीडियो भी सामने आया है। ये शादी किसी प्राइवेट जगह पर नहीं बल्कि लोगों से भरी महफिल के बीच हुई। 

इंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार हैं जो बड़े पर्दे से भले दूर हों लेकिन उनकी फैन फालोइंग अभी तक करोड़ों में है। इन्हीं में से एक हैं दर्शकों के चहेते गोविंदा। आज भी उनके डांस और कॉमेडी पर लाखों लोग मरते हैं लेकिन इन दिनों एक्टर किसी फिल्म या शो को लेकर नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। इतना ही नहीं उन्होंने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी रचा ली है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं फैन्स भी हैरान है कि जो एक्टर अपनी पत्नी सुनीता से इतनी मोहब्बत करता हो वो आखिर दूसरी शादी कैसे रचा सकता है। तो यहां ज्यादा सोचने की ज्यादा जरुरत नहीं है। गोविंदा ने दूसरी बार सात फेरे बीवी सुनीता के साथ भरे जमाने के सामने के लिए हैं। आखिर क्या है पूरा माजरा चलिए बता ही देते हैं। 

भरे जमाने के सामने गोविंदा ने रचाई शादी

दरअसल,सुपरस्टार गोविंदा रियालिटी शो डांस दीवाने-4 के सेट पर पहुंचे थे। उनके साथ पत्नी सुनीता आहूजा भी थीं। अपकमिंग एपिसोड की क्लिप वायरल हो रही है। जहां शो की जज माधुरी दीक्षित उनसे कहती हैं आपकी शादी कब हुई ये तो किसी को पता ही नहीं चला। हमारे लिए ये किसी शॉक से कम नहीं था। ये सुनकर सुनीता कहती हैं हमारे आपको दिखाने के लिए शादी की कोई फोटो भी नहीं है। इस पर माधुरी जवाब देती हैं कोई नहीं। डांस दीवाने भी आपका परिवार है। दूल्हा-दुल्हन भी यही हैं तो बस वरमाला ले आइए। इसके बाद मजाकिया अंदाज में गोविंदा-सुनीता की वरमाला रस्म कराई जाती है और दोनों जमकर डांस करते हैं। 60 साल की उम्र में एक्टर की दूसरी शादी का प्रोमो कलर्स टीवी के ऑफिशियल एकाउंट से शेयर किया गया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

सोशल मीडिया यूजर्स हुए शॉक्ड

वहीं 60 की उम्र में गोविंदा की दूसरी शादी की बात सुनकर फैंस शॉक्ड हो गए लेकिन जब उन्हें सच्चाई पता लगी तब जाकर उन्होंने राहत की सांस ली। बता दें,सुनीता आहूजा से गोविंदा ने सीक्रेट मैरिज की थी। जिसकी किसी को कानोंकान खबर तक नहीं थी। वह करियर के पीक पर थे। उन्हें डर था कि शादी की न्यूज से कहीं भविष्य न खराब हो जाए। इस वजह से उन्होंने इसे छिपा रखा लेकिन बेटी टीना के जन्म के बाद उन्होंने शादी को ऑफिशियल किया था और ये बात गोविंदा कई इंटरव्यू में खुद कबूल चुके हैं। 

ये भी पढ़ें- अयोध्या मंदिर में प्रियंका चोपड़ा ने पहनी 60,000 की साड़ी, बेटी मालती ने जो बोला, दिल छू लेगा...

click me!