Priyanka Chopra Jonas at Ayodhya temple: हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अयोध्या मंदिर में पति निक जोनस, बेटी मालती और अपनी मां मधू चोपड़ा के साथ पहुंचीं। प्रियंका के लुक की चर्चा हर ओर हो रही है। प्रियंका की पीली रंग की साड़ी और निक जोनस का ट्रेडीशनल लुक पसंद किया जा रहा है। 

Priyanka Chopra Jonas at Ayodhya temple: ग्लोबल आईकल प्रियंका चोपड़ा इस वक्त चर्चा में बनीं हुई हैं। हाल हीं एक्ट्रेस अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या के राम मंदिर दर्शन करने पहुंची। साथ में मालती मैरी, मां मधु और पति निक जोनस भगवान राम के दर्शन करते नज़र आएं। प्रियंका ने मंदिर में पीली रंग की साड़ी पहनी थी जो उन पर खूब जंच रही थी। सोशल मीडिया में प्रियंका चोपड़ा के साथ ही फैमिली के लुक की खूब तारीफ हो रही है। 

60 हजार से ज्यादा की साड़ी में नज़र आई प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का एथनिक लुक हो या फिर वेस्टर्न लुक, लोगों को खूब पसंद आता है। प्रियंका ने अयोध्या मंदिर के लिए जिस साड़ी को चूज किया था वो पीले रंग की चंदेरी सिल्क थी। गोल्डन बॉर्डर के साथ फूल-पत्ती से सजी साड़ी Raw Mango Brand की साड़ी है। टाइम्स नाऊ में छपी खबर की मानें तो इसकी कीमत 63,800 रुपये है। साथ में मैचिंग ब्लाउज, मेकअप ने प्रियंका चोपड़ा जोनस के लुक में चार चांद लगा दिए। 

View post on Instagram
 

बेटी मालती मैरी जोनस ने लिया अयोध्या का नाम

प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने इंस्टाग्राम में अयोध्या के राम मंदिर की कुछ तस्वीरें डाली हैं। साथ में मालती मैरी का भी एक वीडियो डाला है जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। मंदिर में प्रियंका चोपड़ा मालती को कहती हैं कि कहो 'अयोध्या'। इसके तुरंत बाद मालती मैरी भी बड़े ही प्यार से अयोध्या का नाम लेती दिखती हैं। अब मालती मैरी की इस क्यूटनेस पर सोशल मीडिया मानों लट्टू हो गया हो। फैंस को प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है। मालती मैरी के अंदाज के साथ ही उनका पीच कलर का सूट भी बेहद प्यारा लग रहा है। वहीं प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस भी भारतीय परंपरा में रंगे दिख रहे हैं। फैंस पूरी फैमिली के इस तरह के जमीनी जुड़ाव को काफी सराह रही है। 

ये भी पढ़ें:साल 2020 में रानी मुखर्जी के ऊपर टूटा था दुखों का पहाड़, सबसे छुपा रखा था ये दर्द......