mynation_hindi

पत्नी Sridev की टिप्स फॉलो कर बोनी कपूर ने घटा लिया इतना वजन, यकीन करना होगा मुश्किल...

Bhawana tripathi |  
Published : Mar 27, 2024, 05:41 PM IST
पत्नी Sridev की टिप्स फॉलो कर बोनी कपूर ने घटा लिया इतना वजन, यकीन करना होगा मुश्किल...

सार

Weight loss journey of Boney Kapoor: दिवंगत एक्ट्रेस श्री देवी के पति और बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने गजब का ट्रांसफॉरमेशन किया है। उन्होंने पत्नी के टिप्स को फॉलो कर वजन कम किया है। 

Weight loss journey of Boney Kapoor: वेट लॉस जर्नी अक्सर आसान नहीं होती है। कुछ स्ट्रिक्ट रूल्स की मदद से वेट लॉस करने में आसानी होती है। इसी बात को बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने प्रूव किया है। हाल ही में बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम में अपनी फैट टू फिट फोटो शेयर की है। उनके इस गजब ट्रांसफॉरमेशन को देखकर फैंस ताज्जुब कर रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि बोनी कपूर का ये गजब ट्रांसफारमेशन दिवंगत पत्नी श्रीदेवी के बताए गए टिप्स पर हुआ है। जानते हैं कि आखिर बोनी कपूर ने कितना वजन कम किया।

बोनी कपूर ने वजन कम करने के लिए अपनाए पत्नी श्रीदेवा के टिप्स

बोनी कपूर की पत्नी श्रीदेवी हमेशा बोनी कपूर को फिट देखना चाहती थीं। इसलिए वो अक्सर उन्हें फैट कम करने के लिए टिप्स देती थीं। बोनी कपूर ने कुछ टिप्स जैसे कि ऑयली और ग्लूटेन फ्री खाना, चावल को एक दिन खाना आदि अपनाएं। इस कारण से बोनी कपूर मोटापा कम हो गया। 

बोनी कपूर ने 17 किलो वजन किया कम

प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने 5 या 10 नहीं बल्कि 17 किलो वजन कम किया है। बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम में एक फैट फोटो श्रीदेवी के साथ शेयर की है वहीं दूसरी फोटो में बोनी कपूर एकदम फिट नज़र आ रहे हैं। उन्होंने दोनों फोटो THEN और NOW के साथ शेयर की है। फोटो को देखकर कहा जा सकता है कि अगर इंसान चाहे तो ज्यादा उम्र में भी खुद को फिट रख सकता है।   

100 किलो से ज्यादा था बोनी कपूर का वजन

बोनी कपूर का पहले वजन 115 किलो था। वेट लॉस करने के बाद अब बोनी कपूर का वजन 98 किलो हो चुका है। बोनी कपूर कहते हैं कि वो बहुत पहले से वजन कम करना चाहते थे लेकिन मीठा खाने के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया। बोनी कपूर की इस बात से तो साफ जाहिर होता है कि मीठा खूब पसंद करने वालो के लिए फिट रहना मुश्किल होता है। खैर बोनी कपूर ने मीठे की आदत को छोड़ गजब ट्रांसफारमेशन कर डाला। 

ये भी पढ़ें: तलाक के बाद टूटे दो कपल पड़े एक-दूसरे के प्यार में, ऐसी थी एक्ट्रेस अदिति-सिद्धार्थ की रोमांटिक लव स्टोरी...

 

PREV

Latest Stories

कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
मल्लिका शेरावत को देख शर्म से लाल हुए इमरान हाशमी,बोले-अरे मैं....
तीसरी बीवी संग रोमांटिक हुए शोएब मलिक, यूं दी ईद की मुबारकबाद