mynation_hindi

मुंबई लौटे दीपवीर, फैंस ने तस्वीरें देख कहा- शादी होते ही बदल गए रणवीर

Published : Nov 18, 2018, 10:27 PM IST
मुंबई लौटे दीपवीर, फैंस ने तस्वीरें देख कहा- शादी होते ही बदल गए रणवीर

सार

रणवीर-दीपिका इटली से शादी कर के लौट आए हैं और सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें खूब वायरल भी हो रही है।  

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इटली में शादी रचाकर मुंबई लौट आए हैं। दोनों जैसे भी मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे तो वहां मौजूद फैंस उन्हें बधाई हो बधाई हो चिल्लाकर मुबारकबाद देने लगे। 

रणवीर और दीपिका का लुक एक दूसरे से काफी मेल खा रहा था। एथनिक कपड़ों में माथे पर सिंदूर और हाथों में चूड़ा पहने दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

इस दौरान रणवीर ने गोल्डन कुर्ते के साथ लाल रंग की नेहरू जैकेट पहनी हुई थी। वहीं दीपिका भी गोल्डन शेड के प्लेन कुर्ते में नजर आईं। दीपिका और रणवीर दोनों एक साथ खूब जंच रहे थे और उनका एक जैसे रंग के आउटफिट ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए थे।

सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें बहुत वायरल हो रही है और फैंस तस्वीरों को काफी पसंद भी कर रहे हैं। तस्वीरें देख कर लोग रणवीर के लुक की भी काफी तारीफ भी कर रहे हैं।

दीपिका और रणवीर के वेलकम के लिए 'बाजीराव' का मुंबई वाला घर रोशनी से जगमगा रहा है। मुंबई में सभी को उनका इंतजार था। अब 21 दिसंबर को बेंगलुरु में पहले रिसेप्शन होगा। इसके बाद मुंबई में ग्रैंड पार्टी रखी गई है। 

PREV

Recommended Stories

कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
मल्लिका शेरावत को देख शर्म से लाल हुए इमरान हाशमी,बोले-अरे मैं....
मल्लिका शेरावत को देख शर्म से लाल हुए इमरान हाशमी,बोले-अरे मैं....