हैप्पी बर्थडे ऋषि कपूर, सुनिए ऋषि के दिल छू जाने वाले गाने

By Team MynationFirst Published Sep 4, 2018, 4:16 PM IST
Highlights

अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 18 साल की उम्र में  कर दी थी
 

आज 4 सितंबर के साथ-साथ बॉलीवुड के जाने माने कलाकार ऋषि कपूर का जन्मदिन भी है। कपूर खानदान के लाडले बेटे ऋषि कपूर का जन्म 4 सितम्बर 1952 को मुंबई में हुआ था। आज वह 66 साल के हो गए हैं। ऋषि कपूर अपने जमाने में लोगों के पसंदीदा अभिनेता थे और अभी भी उनके अभिनय का लोहा माना जाता है। ऋषि ने अब तक बॉलीवुड की 100 से भी अधिक फिल्में की हैं। ऋषि कपूर ने अपने करियर की शुरुआत 1973 में फिल्म ‘बॉबी’ से की थी। इसके बाद से ऋषि बॉलीवुड में जमते चले गए। उनकी फिल्मों की खासियत थी मेलोडियस गाने, जो कि अपने जमाने में सुपरहिट रहे। तो चलिए आज सुनते है ऋषि कपूर के वह गाने जो बेहद शानदार है और बहुत फेमस हैं।  

1.एक मैं और एक तू

2. मिल गया हमको साथी

3. एक हसीना थी

4. बचना ऐ हसीनों.. लो मैं आ गया

5. मेरी उम्र के नौजवानों

6. हम किसी से कम नहीं

click me!